ब्रेकिंग
NEET Exam Stress: लातूर में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के तनाव में NEET छात्रा ने की खुदकुशी Bakrid 2026: बकरीद पर गाय की कुर्बानी न करें मुस्लिम समुदाय; ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड की बड़ी अ... J&K NIA Raid: जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई; शोपियां और श्रीनगर के कई ठिकानों पर छापेमारी Karnataka River Accident: कर्नाटक के भटकल में बड़ा हादसा; नदी में सीपियां निकालने गए एक ही परिवार के... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में जिगरी दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हुआ युवक; चाकू लेकर घर पर बोला ध... Delhi-Gurugram Traffic: द्वारका एक्सप्रेसवे मायापुरी रिंग रोड तक बढ़ेगा; दिल्ली-गुरुग्राम के बीच 55%... Mamata Banerjee News: ममता बनर्जी का केंद्र पर तीखा हमला, बोलीं- 'देखूंगी संविधान में ज्यादा ताकत है... Ganga Dussehra Haridwar: हरिद्वार में गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; हर की पैड़ी पर लगी... Palwal Rajak Case: पलक रजक मौत मामले में आरोपी पति अमित का सरेंडर; सास और देवर अब भी फरार Falta Bypoll Result: फालता में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत; देबांग्शु पांडा ने 1.09 लाख वोटों से दर्ज की ...
देश

अनुच्छेद 370 पर बोले राजनाथ सिंह- यह नासूर की तरह था, इससे कश्मीर में केवल खून बहा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अनुच्छेद 370 पर बोलते हुए इसे नासूर बताया और कहा कि इसने हमारे दिल में केवल घाव दिए। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 की वजह से कश्मीर में केवल खून बहा। पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जहां तक अनुच्छेद 370 का सवाल है, यह संविधान में एक नासूर (कैंसर का घाव) था, जिसने हमारे हृदय और इस धरती के स्वर्ग यानी की हमारे कश्मीर को केवल रक्त दिया।

राजनाथ ने आगे कहा कि हर कोई सपना देखता है। लोग कहते हैं कि वे सपने देखते हैं, लेकिन वह सच नहीं हो पाता है, लेकिन हमारे पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे पूरा किया और दिखाया कि हम भी सपने देखते हैं लेकिन हम आँखें खोलकर देखते हैं।
PunjabKesari
रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को चेताया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को ” 1965 और 1971 की गलतियों को न दोहराने ” की चेतावनी देते हुए रविवार को कहा कि जिस तरह से वहां मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है और आतंकवाद पनप रहा है, उसे विघटित होने से कोई नहीं रोक सकता है।

भाजपा द्वारा यहां आयोजित “जन जागरण सभा” को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि अनुच्छेद 370 एक “कैंसर” की तरह था जो कि वहां खून बहा रहा था। रक्षा मंत्री ने पडोसी देश पाकिस्तान को ”1965 और 1971 की गलतियों को न दोहराने ” की चेतावनी देते हुए रविवार को कहा कि जिस प्रकार वहां मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है और वहां आतंकवाद पनप रहा है, उससे पाक को विघटित होने से कोई नहीं रोक सकता है।

रक्षा मंत्री ने पड़ोसी देश को जम्मू-कश्मीर के घटनाक्रम के मद्देनजर सीमा पार से आतंकवाद को बढ़ावा देने के खिलाफ आगाह किया और कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत तभी शुरू होगी जब वह आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद कर देगा। मंत्री ने कहा कि उसे यह भी ध्यान रखना चाहिए कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और बातचीत केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button