ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

आयकर विभाग की आड़ में जानकारियां चुराने का प्रयास कर रहे हैकर, विभाग ने दी चेतावनी

नई दिल्लीः सरकारी साइबर सुरक्षा एजेंसी ने लोगों को आयकर विभाग के नाम से भेजे जा रहे नकली ई-मेल के प्रति सावधान किया है। एजेंसी ने कहा है कि आयकर विभाग की आड़ में करदाताओं की सूचना चुराने वाला एक कंप्यूटर मालवेयर इन दिनों भारतीय साइबरस्पेश में चल रहा है।

एजेंसी ने चेतावनी में कहा है कि इन दिनों कई लोगों को एक ई-मेल मिल रहा है, जिसे देखने में प्रतीत होता है कि आयकर विभाग ने भेजा है जबकि वास्तव में यह हैकरों का तैयार किया मालवेयर है जो कंप्यूटर से जानकारियां चुराता है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इंडिया) द्वारा जारी परामर्श के अनुसार, ‘‘कम से कम 12 सितंबर से फिशिंग एवं मालवेयर का यह गोरखधंधा सक्रिय है और यह लोगों समेत वित्तीय संगठनों को निशाना बना रहा है। ये फर्जी ई-मेल देखने में आयकर विभाग के मालूम पड़ते हैं।”

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लोग आयकर भरने, रिफंड का दावा करने तथा अन्य कार्यों को लेकर आयकर विभाग के प्रति अधिक सजग रहते हैं। इसी कारण धोखाधड़ी करने वाले लोग आयकर विभाग का नाम इस्तेमाल कर लोगों को ई-मेल भेजते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आपको अपने आयकर रिकॉर्ड या बैंकिंग के मसलों से जुड़े संदिग्ध ई-मेल से बचाव करना महत्वपूर्ण है। विभाग ने इस तरह की धोखाधड़ी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कई अभियान चलाए हैं।”

परामर्श में बताया गया कि कम से कम दो तरह के ई-मेल पाए गए हैं। पहले तरीके वाले ई-मेल में डॉट आईएमजी या डॉट पीआईएफ फाइल अटैच होता है। दूसरी तरह के ई-मेल में लोगों को एक डॉट पीआईएफ फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है, जिसके लिए इनकमटैक्सइंडिया डॉट इंफो डोमेन पर जाने के लिए कहा जाता है। परामर्श में कहा गया कि उक्त डोमेन को अब बंद कर दिया गया है। सीईआरटी ने लोगों को संदिग्ध स्रोतों से कोई फाइल डाउनलोड करने, संदिग्ध ई-मेल में अटैच फाइल को खोलने तथा इस तरह के ई-मेल में दिए गए लिंक पर क्लिक करने से मना किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button