ब्रेकिंग
MP High Court: मध्य प्रदेश में बंद चेक पोस्ट खोलने के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक, ट्रांसपोर्टरों को रा... भोपाल पुलिस की नई पहल: अब QR कोड स्कैन कर सीधे करें शिकायत, घर बैठे होगा समाधान लापरवाही की हद! मुरैना में नाबालिग लगा रहा था झाड़ू, कर्मचारी फोन पर था व्यस्त; वायरल हुआ वीडियो शादी वाले दिन दुल्हन के साथ हो गया खेला! हल्दी लगाते ही सूजे होंठ, मंडप की जगह जाना पड़ा अस्पताल रोंगटे खड़े कर देगी इस मासूम की बहादुरी! 7 मिनट तक तेंदुए का जबड़ा पकड़े मौत से लड़ता रहा बच्चा पुलिसकर्मियों के शौर्य का सम्मान: नक्सलवाद पर लगाम कसने वाले 101 जवानों को मिला प्रतिष्ठित केएफ रूस्... खौफनाक! घंटों फोन पर बात करती थी बीवी, चिढ़े पति ने मौत के घाट उतारकर फैलाई सुसाइड की अफवाह Viral News: जिंदा शख्स ने छपवाया अपनी 'तेरहवीं' का कार्ड, देहदान के फैसले का मजाक उड़ाने पर किया मृत... India vs Afghanistan Test Squad: यशस्वी, गिल और पंत को मिलेगा मौका? जानें अफगानिस्तान के खिलाफ कैसी ... TV Actress Avika Gor: शादी के कुछ महीनों बाद ही अविका गौर ने छोड़ा देश, पति के साथ बैंकॉक शिफ्ट होने...
देश

गुजरात में मंडराया चक्रवाती तूफान का खतरा-बारिश का अलर्ट, 65 Km/hrs की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

अहमदाबादः पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व अरब सागर पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब गुजरात में वेरावल से पश्चिम-दक्षिणपश्चिम तट से लगभग 170 किलोमीटर दूर है। भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि इसके एक गहरे दबाव के क्षेत्र में बनने की संभावना है और इसके बाद 24 घंटे में यह चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। विभाग के अनुसार अगले 72 घंटे में यह पश्चिम-उत्तर पश्चिम से ओमान तट की ओर बढ़ सकता है।

विभाग ने बताया कि गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में चक्रवाती तूफान से कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और अगले 24 घंटे के दौरान तटीय जिलों के दूरदराज के क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अनुमान है। विभाग के अनुसार मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 48 घंटे के दौरान पूर्व-मध्य और आसपास के उत्तर-पूर्वी अरब सागर और गुजरात तट पर न जाएं क्योंकि समुद्र में 45-55 किलोमीटर प्रतिघंटे से 65 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने से स्थिति काफी विकट हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button