ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
देश

केंद्रीय मंत्री बोले- जिनको वंदे मातरम् स्वीकार नहीं, उन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं

भुवनेश्वरः केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री प्रताप सारंगी ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले का विरोध करने वालों को करार जवाब दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिन लोगों को वंदे मातरम कहना स्वीकार नहीं उनको भारत में भी रहने का अधिकार नहीं हैं। शनिवार को जनजागरण सभा में सारंगी ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने के मोदी सरकार के फैसले को कई विरोधी पार्टियों ने स्वीकार किया लेकिन कांग्रेस अभी तक इस का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने भी अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद साफ कर दिया था कि पीओके और अक्साई चिन भारत का हिस्सा हैं।

जम्मू-कश्मीर के लिए विकास के बारे में सोचने की जगह कांग्रेस विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में जो लोग वंदे मातरम् को स्वीकार नहीं कर सकते हैं, उन्हें फिर भारत में रहने का भी अधिकार नहीं है। सारंगी ने कहा कि जो फैसला 72 साल पहले हो जाना था वह अब जाकर हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जम्मू-कश्मीर में शाति का माहौल है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग आर्टिकल 370 का विरोध कर रहे हैं वो टुकड़े-टुकड़े गैंग और आतंकियों के सबसे बड़े समर्थक हैं इसलिए उन्हें पीड़ा हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button