ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

शिखर सम्मेलनः मोदी-शी मुलाकात के लिए तटीय मंदिर पर होगी विश्वस्तरीय सजावट

तमिलनाडुः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच अगले महीने होने वाले शिखर सम्मेलन के लिए यहां के तट पर स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर और पांच रथों की विश्वस्तरीय प्रकाश व्यवस्था से सजावट की जाएगी ताकि वे जीवंत हो उठें। साथ ही यहां पेड़-पौधे और आसपास के स्थानों को भी सुंदर बनाया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ऐतिहासिक स्थल पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था और साज-सजावट से शीर्ष नेताओं के लिए फोटो खिंचवाने का शानदार अवसर होगा। प्रकाश व्यवस्था अस्थायी हो सकती है।

अधिकारियों के एक दल ने कुछ दिनों पहले इस स्थान का दौरा किया था ताकि प्रकाश व्यवस्था करने, नये पत्थर से ‘फ्लोर’ बनाने और स्थान को सुंदर बनाने जैसे कार्यों को पूरा किया जा सके। दल में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग के अधिकारी और सलाहकार भी शामिल थे। उन्होंने ऐतिहासिक स्थल पर नेताओं के दौरे के लिए अस्थायी यात्रा विवरण भी तैयार किया है।

यात्रा विवरण के मुताबिक दोनों नेता तटीय मंदिर की परिक्रमा करेंगे, प्रदक्षिणा करेंगे और फोटो खिंचवाने के लिए नजदीक के स्थान तक जाएंगे। इसी तरह वे समुद्र तट के किनारे बालू पर पैदल चलेंगे। दोनों नेता एक बेंच पर भी बैठ सकते हैं।

एएसआई के मुताबिक समुद्र तट के किनारे स्थित मंदिर भगवान शिव का है जिसे पल्लव राजाशिमा (नरसिंह द्वितीय) ने 700 – 728 ई. में बनवाया था। इस ऐतिहासिक स्थल को विश्व विरासत का दर्जा हासिल है और यह सातवीं सदी में बना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button