Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

रतलाम के आलोट में सेंट्रल बैंक के मैनेजर को लोकायुक्त ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

आलोट।   रतलाम जिले के आलोट नगर में शुक्रवार की दोपहर स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की शाखा के मैनेजर एमएल चौहान को लोकायुक्त पुलिस ने एक किसान से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) लोन स्वीकृत करने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार किसान बालू सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम भीम से किसान क्रेडिट कार्ड लोन की राशि स्वीकृति करने के लिए बैंक के मैनेजर चौहान ने 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। किसान बालू सिंह का लोन पास भी कर दिया गया था लेकिन जब वह बैंक में रुपये निकलवाने गया, उस समय बैंक मैनेजर चौहान द्वारा उससे रिश्वत की मांग की गई। इसकी शिकायत उसने लोकायुक्त पुलिस एसपी उज्जैन को की थी। एसपी के निर्देश पर टीम ने जांच कर घेराबंदी की। शुक्रवार दोपहर किसान बालू सिंह ने बैंक मैनेजर चौहान को जाकर रुपये दिए, तभी आसपास छुपकर खड़े टीम के सदस्यों ने इशारा मिलते ही मैनेजर चौहान को हिरासत में ले लिया। लोकायुक्त पुलिस ने उससे रिश्वत की राशि जब्त कर ली।

किसान बालू सिंह ने बताया कि केसीसी लोन सिक्योरिटी के पश्चात 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग शाखा प्रबंधक चौहान ने की थी। ऋण भी स्वीकृत कर दिया था। वह रुपये निकालने गया तब बैंक मैनेजर ने 15 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत पर उज्जैन लोकायुक्त के निरीक्षक राजेंद्र वर्मा व बलवीर सिंह यादव टीम के साथ बैंक की घेराबंदी कर योजनाबद्ध तरीके से चौहान को 10 हजार की रिश्वत लेते हैं रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त ने बैंक मैनेजर चौहान के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। टीम द्वारा बैंक मैनेजर से पूछताछ कर कागजी कार्रवाई की जा रही है।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें