ब्रेकिंग
Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ... Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे...
देश

महाराष्ट्र में अमित शाह का कांग्रेस को जवाब-कश्मीर में खून की नदियां छोड़िए, एक गोली भी नहीं चली

महाराष्ट्रः महाराष्ट्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐतिहासिक प्रस्ताव लेकर आए, जिसके तहत कश्मीर से धारा 370 को खत्म कर दिया गया। शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और एनसीपी ने 370 हटाने का विरोध किया और ये तक कहा कि कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी। 5 अगस्त 2019 को 370 हटाई गई है, अब 5 अक्तूबर भी बीत गई है, खून की नदियां तो छोड़िए कश्मीर में एक गोली भी नहीं चलानी पड़ी है

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में चुनावी शंखनाद हो चुका है। एक तरह भाजपा और शिवसेना देवेंद्र फडणवीस जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं और दूसरी ओर कांग्रेस और एनसीपी जैसी परिवारवादी पार्टियां चुनावी मैदान में हैं। आजादी के वक्त उद्योगों, कृषि, सिंचाई, दुग्ध उत्पादन सभी में महाराष्ट्र एक नंबर पर था। उन्होंने कहा कि करीब 15 साल तक यहां कांग्रेस-एनसीपी की सरकार चली तो महाराष्ट्र नीचे को ओर बढ़ने लगा। पिछले 5 साल में भाजपा की सरकार में महाराष्ट्र फिर से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

शाह की रैली के प्रमुख अंश

  • सांगली जिले में भाजपा सरकार ने करीब 11 लाख किसानों का करीब 3,700 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है, 1.17 लाख गरीबों के घरों में शौचालय बनाए हैं, 46,000 महिलाओं को गैस का कनेक्शन दिया, 38,000 घरों में पहली बार बिजली पहुंचाने का काम किया।
  • नरेंद्र मोदी जी दुनिया के जिस भी देश में जाते हैं वहां एयरपोर्ट पर मोदी-मोदी के नारे सुनाई देने लगते हैं। ये सिर्फ मोदी जी या भाजपा का सम्मान नहीं है। यह देश के सवा सौ करोड़ लोगों का सम्मान है। मोदी जी के कारण दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button