ब्रेकिंग
Singrauli: प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 4 घंटे तक चला 'शोले'... Chhindwara Fire: छिंदवाड़ा की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, 1 किमी दूर से दिखे धुएं के गुबार; 11 दमकलें... Satna News: हाईकोर्ट से जमानत मिली पर घरवाले नहीं ले जाना चाहते साथ; सतना जेल में अपनों की राह देख र... जबलपुर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा दावा: 'अगर सुभाष चंद्र बोस के हाथ में होती कांग्रेस की कमान, तो क... Gwalior News: ग्वालियर में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का पर्दाफाश; मानसिक रूप से कमजोर युवक से शादी कर 2 ल... Mandala Crime: शादीशुदा प्रेमिका के घर पिस्टल लेकर घुसा सनकी आशिक, दुष्कर्म के बाद पुलिस की गाड़ी को... टी20 वर्ल्ड कप से पहले खतरे की घंटी! नागपुर में जीत के बाद भी क्यों डरे हुए हैं भारतीय फैंस? फील्डिं... Gaza Peace Deal: हमास छोड़ेगा हथियार और लड़ेगा चुनाव! अमेरिका के साथ हुई ऐतिहासिक डील, फिलिस्तीन की ...
देश

योगी आदित्यनाथ ने कहा- कांग्रेस के नेताओं को आती है भारत माता की जय बोलने में शर्म

कालका (पंचकूला)। Haryana Assembly Election 2019 में भाजपा प्रत्याशियों के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रचार करने पहुंचे। उन्‍होंने कांग्रेस पर जमकर हमला ब‍ोला। योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को भारत माता की जय बोलने में शर्म आती है। ये लोग देश का गौरव बढ़ाने पर उसका मजाक उड़ाते हैं।

कालका में शुक्रवार को चुनावी जनसभा में योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि जब देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस में राफेल की पूजा कर रहे थे, तो कांग्रेस के लोग उनका मजाक बना रहे थे। जब देश का गौरव बढ रहा हो, तो ये लोग ऐसे व्‍यक्ति का मजाक बनाते हैं। कांग्रेस को अच्छा नहीं लगता जब देश का गौरव बढ़े।

योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी लतिका शर्मा और पंचकूला से भाजपा के प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जम्मू कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 को समाप्त करने पर कांग्रेस बोलती थी कि देश में खून की नदियां बह जाएंगी, लेकिन एक पटाखा तक नहीं फूटा।

योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के नेता हर अच्‍छे और देशहित के कार्य का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अनुच्‍छेद 370 का विरोध किया। जब महिलाओं के सम्मान के लिए तीन तलाक को समाप्त किया गया, उस समय भी कांग्रेस इसका विरोध कर रही थी। इसलिए कांग्रेस को देश के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है, उसे तो केवल बस राजनीति करनी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2जी के बाद दामाद जी ने बड़े-बड़े घोटाले किए। हरियाणा के गुड़गांव से लेकर पंचकूला तक जमीन घोटाले पूरे देश में चर्चा बने हुए हैं। दामाद जी ने कोई जमीन नहीं छोड़ी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, कांग्रेस ने पहले देश को बेचा। जब देश की सत्ता उसके हाथ से चली गई, तो इसके नेताओं ने अपनी पार्टी के टिकट बेचने शुरू कर दिए। पार्टी के नेता ही लगातार आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा टिकट बेचे गए हैं। इसलिए जिस पार्टी का स्वयं तय कोई भविष्य नहीं है, वह दूसरों के बारे में क्या सोचेगी। योगी आदित्यनाथ ने लोगों से ज्ञान चंद गुप्ता और लतिका शर्मा के पक्ष में मतदान की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button