ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
खेल

IND vs SA, second test : उमेश-शमी ने दक्षिण अफ्रीका को बिखेरा, लंच तक स्कोर 136/6

पुणे : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पुणे टेस्ट में तीसरे दिन का खेल हो रहा है। लंच के समय तक दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाजों ने पहले ही घंटे के खेल में दक्षिण अफ्रीका के दो बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। दिन की पहली सफलता मोहम्मद शमी ने एनरिच नोट्रिज (3) को विराट कोहली के हाथों कैच करवाकर दिलाई। इसके बाद टिक कर खेल रहे ब्रायन (30) को उमेश यादव ने चलता किया। ब्रायन का रिद्धिमन साहा ने शानदार कैच लपका। लंच से पहले आउट होने वाले बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक रहे। उन्हें 31 के स्कोर पर आर अश्विन ने बोल्ड किया। उमेश यादव को तीन विकेट, मोहम्मद शमी को दो, आर अश्विन को एक विकेट मिला।
इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी पांच विकेट के नुकसान पर 601 रनों पर घोषित कर दी। कप्तान विराट कोहली 254 रनों पर नाबाद लौटे। रवींद्र जडेजा (91) जैसे ही आउट हुए कोहली ने पारी घोषित करने का फैसला किया। इन दोनों के अलावा मयंक अग्रवाल ने 195 गेंदों पर 16 चौके और दो छक्कों की मदद से 108 रनों की पारी खेली। उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 59 और चेतेश्वर पुजारा ने 58 रनों का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबादा ने तीन, केशव महाराज और सेनुरान मुथुसामी ने एक-एक विकेट लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button