ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...
देश

PM मोदी की भतीजी से झपटमार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बरामद हुआ सामान

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली में  झटपमारी, चोरी और ऐसी वारादाते इस कदर बढ़ गई हैं कि अब तो प्रधानमंत्री के रिश्तेदार भी सुरक्षित नहीं है। गत दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी के साथ हुई स्नैचिंग की घटना के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और सफलता प्राप्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि झपटमार से पीएम मोदी की भतीजी का सारा सामान बरामद कर लिया गया है।

गिरफ्तार किये गए आरोपी नोनू को पुलिस सोनीपत के बड़वानी गांव से गिरफ्तार किया। वारदात के बाद जब दिल्ली में आरोपी के ठिकाने पर रेड की गई थी तो ये शख्स पुलिस टीम को देखकर फरार हो गया था, इसके बाद पुलिस टीम ने इसका पीछा किया और सोनीपत से इसे गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरों से आरोपियों की पहचान कर ली गई थी। इसके बाद से ही पुलिस इनके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन इनको जैसे ही पुलिस की भनक लगी ये अपने ठिकानों से फरार हो गए। आखिरकार पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही दूसरा भी पुलिस शिकंजे में होगा।

आपको बता दें कि शनिवार सुबह उत्तरी दिल्ली जिले के वीवीआईपी इलाके सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भतीजी से झपटमारी की थी, दोनों झपटमार स्कूटी पर सवार थे। बदमाशों ने पीएम की भतीजी से पर्स, नकदी और मोबाइल झपट ली और फरार हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button