ब्रेकिंग
Maskara Ganesh Festival: मराठा राजवंश के इतिहास से जुड़ी है यह अनूठी परंपरा, पितृ पक्ष में होती है ग... Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ...
देश

तसद्दुक हुसैन मुफ्ती ने महबूबा से मुलाकात की, गेस्ट हाउस में 20 मिनट तक हुई चर्चा

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के भाई तसद्दुक हुसैन मुफ्ती ने शुक्रवार को यहां सरकारी अतिथि गृह में उनसे मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। महबूबा मुफ्ती को राज्य अतिथि गृह में हिरासत में रखा गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह बैठक करीब 20 मिनट तक चली।
तसद्दुक महबूबा के नेतृत्व वाली जम्मू कश्मीर सरकार में पर्यटन मंत्री रहे थे। जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को गत पांच अगस्त को हटाए जाने के बाद से कश्मीर घाटी में पाबंदियां लगा दी गई थी।
समय गुजरने के साथ स्थिति में सुधार होने पर घाटी से चरणबद्ध तरीके से पाबंदियां हटा ली गई। कुछ अलगाववादियों को एहतियातन हिरासत में लिया गया था जबकि दो पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत मुख्यधारा के नेताओं को या तो हिरासत में रखा गया या फिर नजरबंद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button