ब्रेकिंग
FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा... Khagaria Adarsh Hotel Incident: स्टेशन रोड स्थित होटल में कमरे के अंदर लगी आग, शादी के दबाव के बीच ह... JDU Training Camp Patna: जेडीयू के प्रबोधन कार्यक्रम में निशांत कुमार के संबोधन के सियासी मायने, नीत... Italy Eurofighter Damaged: हूती हमलों की चपेट में आया नाटो समर्थित यूरोफाइटर-2000, इटली के रक्षा मंत... US Air Power in Crisis: यमन में F-15 क्रैश और MQ-9 रीपर ड्रोन तबाह, अमेरिकी रक्षा तकनीक की साख पर उठ...
देश

पाक और उसके हमदर्द देशों को संदेश है PoK में कार्रवाई, ‘मोदी जो कहता है वह करता है’

पहले सर्जिकल स्ट्राइक, फिर एयर स्ट्राइक और अब पाकिस्तान के कब्जे वाले गुलाम कश्मीर में आतंकियों पर भीषण गोलाबारी करके भारत ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि वह अपनी लड़ाई लड़ने में सक्षम भी है और हर दुस्साहस का करारा जवाब देने का साहत भी रखता है।

यह संदेश इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले दिनों में पाकिस्तान न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर का रोना रोता रहा, बल्कि खुले तौर पर न्यूक्लियर वार की धमकी भी देता रहा है। माना जा रहा है कि भारत का संदेश न सिर्फ पाकिस्तान के लिए है बल्कि उन देशों के लिए भी है जो किसी खास नजरिए के कारण पाकिस्तान के साथ खड़े नजर आते हैं।

‘मोदी जो कहता है वह करता है’
अभी दो दिन पहले ही हरियाणा की एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को कहा था, ‘मोदी जो कहता है, वह करता है।‘ यह बयान हालांकि पाकिस्तान में जा रहे पानी को रोकने के बयानों और उसके जवाब में पाकिस्तान की घुड़कियों से संबंधित था, लेकिन रविवार को पीओके में आतंकी लांच पैड को ध्वस्त करने को भी अब उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

हमलों को रोकने के लिए घुसकर वार
दरअसल, केंद्र सरकार के शीर्ष नेतृत्व की ओर से पाकिस्तान के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी बेहिचक यह संदेश दिया जा रहा है कि भारत हर स्थिति से निपटने में सक्षम है और अपने हितों की रक्षा के लिए किसी भी दबाव में आए बगैर कार्रवाई करेगा। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से ही यह खुफिया जानकारी मिल रही थी कि गुलाम कश्मीर में आतंकियों का फिर से जमावड़ा हो रहा है और पाकिस्तान अवसर मिलते ही उनकी भारत में घुसपैठ कराने की फिराक में है। कुछ इसी इरादे से एक दिन पहले पाकिस्तान की ओर से सीमा पर गोलीबारी की गई थी। कुछ दिनों पहले पीओके में रैली कर पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी भारत को धमकी ही दी थी। ऐसे में वक्त रहते ही भारतीय सैनिकों ने पीओके में कई आतंकी अड्डे तबाह कर दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button