ब्रेकिंग
देश बदलते ही बदली किस्मत: कजाखस्तान के लिए खेलते हुए एलेना रायबकिना बनीं 3 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपि... Jio vs Airtel 349 Plan: ₹349 में किसका प्लान है सबसे बेस्ट? जानें 28 दिन की वैलिडिटी में डेटा और OTT... Delhi BRICS Summit: मोदी के डिनर में 160 कलाकारों की 'BRICS सिम्फनी', जिनपिंग और अबू धाबी क्राउन प्र... Amit Satam Statement: मनोज जरांगे से त्योहारों पर मुंबई कूच टालने की अपील, राज ठाकरे और विपक्ष पर सा... Delhi News: शेख सराय में बनेगी अत्याधुनिक क्षेत्रीय फॉरेंसिक साइंस लैब, रेखा गुप्ता सरकार ने ₹151.81... Katihar Flood News: कटिहार में राहत सामग्री बांटने पहुंचीं JDU नेत्री की गाड़ी पर टूट पड़े बाढ़ पीड़... फर्जी मत्स्य अधिकारी बनकर मछली पालकों से रंगदारी: बरेली पुलिस ने शातिर गिरोह का किया भंडाफोड़ बसपा में उत्तराधिकारी की चर्चा के बीच नया सियासी मोड़: चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को दिया खुला न्यो... अदालती आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रुख: दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट Jammu Kashmir NIA Raids: लश्कर के ओवर ग्राउंड वर्कर्स पर NIA का बड़ा एक्शन, कश्मीर घाटी के 10 ठिकानो...
विदेश

फिलीपींस में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 6.8 रही तीव्रता

मनीला। फिलीपींस में एक बार फिर से गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। इस भूकंप का असर दक्षिणी फिलीपींस मिंडानाओ द्वीप पर देखने को मिला। भूंकप में हुए नुकसान के बारे में अभी तक किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं आई है।

इससे पहले फिलीपींस में मंगलवार सुबह भूकंप आया था। इस भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र दक्षिणी फिलीपींस रहा। इस भूकंप में किसी भी प्रकार के नुकसान होने की कोई खबर रही।

17 अक्टूबर को भी महसूस किए गए थे भूकंप के झटके 

इससे पहले 17 अक्टूबर 2019 को दक्षिणी फिलीपींस मिंडानाओं द्वीप 6.4 की तीव्रता से भूकंप आया था। इसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही 60 लोग घायल हो गए थे।

इंडोनेशिया में आता रहता है भूकंप

मंगलवार 22 अक्टूबर  2019 को निकोबार समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।  इस भूकंप की तीव्रता 5.8 रही। भूकंप में किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई थी। उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया में भूकंप के झटके काफी महसूस किए जाते हैं। पिछले महीने आए भूकंप में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान कई इमारतें ध्वस्त हो गई थी।

पाकिस्तान में  भूकंप

पिछले महीने पाकिस्तान समेत भारत के राज्य कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यह भूकंप इतना भयंकर था। इसमें काफी लोगों को नुकसान हुआ था। इसके अलावा कई लोग घायल भी हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button