ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
मनोरंजन

BB13: जानिए क्यों रश्मि और देवोलीना को दिखाया गया घर से बाहर का रास्ता ?

बिग बॉस 13 बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है, शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद कंटेस्टेंट के बीच तहलका मच गया है। घर में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, जो दर्शकों को भी बेहद पसंद आ रहे हैं। जैसे कि आप सब जानते ही हैं कि घर से रश्मि, देवोलीना और शेफाली को बेघर कर दिया गया है। लेकिन हम आपको बताने वाले हैं   आखिर बिग बॉस ने देवोलीना और रश्मि को सीक्रेट रूम में क्यों भेजा…..

घर के तीन सबसे मजबूत कंटेस्टेंट रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्य और शेफाली बग्गा को बेघर कर दिया गया। जबकि माना ये जा रहा था कि इस इविक्शन में रश्मि और देवोलीना का नाम दूर-दूर तक नहीं हो सकता, लेकिन जैसे ही दर्शकों को इन तीनों के बारे में पता चला, सभी हैरान रह गए। सलमान खान ने घरवालों को पहले झांसा दिया कि आसिम, शेफाली और आरती घर से बेघर हो गए हैं। इसके बाद सलमान ने बाद में साफ किया रश्मि, देवोलीना और शेफाली इस हफ्ते घर से बेघर हुए हैं।

बात करें टिकट टू फिनाले टास्क की तो इसका फायदा पारस और माहिरा को मिला। इस मामले में देवो भी अपना स्टैंड लेती नजर नहीं आई। चूंकि रश्मि और देवो टीवी की मशहूर बहुएं रही हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है, ऐसे में इन्हें बाहर निकालने का रिस्क मेकर्स नहीं लेंगे। रश्मि और देवो को बाहर कर ये मैसेज दिया गया है कि कोई सेफ नहीं।

अब रश्मि और देवो सीक्रेट रूम से घर के सदस्यों पर नजर रखेंगी। इससे उन्हें जहां उनके जाने के बाद बने घर के हालात की जानकारी मिलेगी, वहीं नए कंटेस्टेंट की रणनीति के बारे में भी पता चल जाएगा। दोनों को ये तो समझ आ गया होगा कि इस घर में दूसरों के लिए नहीं, बल्कि खुद के लिए खेलने से फायदा होगा। नए कंटेस्टेंट में रश्मि के दोस्त अरहान भी हैं, ऐसे में शो में रोमांच आना तय है। वहीं देवो के गेम में भी काफी बदलाव देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button