ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मनोरंजन

अर्चना गौतम ने फिर खोया आपा

बिग बॉस शो विवादों के साथ-साथ सुर्खियां भी बटोरता रहता है। साउथ की सनी लियोनी’ अर्चना गौतम बिग बॉस 16 की एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं, जो शो की शुरुआत से ही चर्चा में बनी हुई हैं। शो में सबसे ज्यादा लड़ाइयां अर्चना की होती हैं। अर्चना की शिव ठाकरे के साथ हाथापाई भी हो चुकी है, जिसके बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया था। लगता है इससे उन्होंने कुछ सीखा नहीं। वह एक बार फिर गुस्से में आपा खोती दिखीं।

जब विकास मानकतला ने बिग बॉस 16 के घर में वाइल्डकार्ड के रूप में एंट्री की, तो लगा जैसे उन्होंने अर्चना गौतम के साथ भिड़ने की योजना बनाई थी। वह अर्चना की आवाज की नकल करते नजर आते थे और हर बात पर उनसे बहस करते थे। खैर, हालिया एपिसोड में नजर आ रहा है कि दोनों के बीच किचन में चाय बनाने को लेकर बहस होगी, लेकिन यह बहस हाथापाई में बदल जाएगी।

इस वीडियो में नजर आ रहा है कि अर्चना किचन में कुछ बना रही हैं। तभी विकास वहां आते हैं और चाय बनाने लगते हैं। अर्चना यह देखकर आग बबूला हो जाती हैं और कहती हैं कि यहां चाय नहीं बनेगी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को खींचने के साथ साथ धक्कामुक्की भी करते हैं। इससे प्रियंका चाहर चौधरी पर गर्म पानी गिर जाता है।

सौंदर्या शर्मा इस लड़ाई को रोकने की कोशिश करती नजर आती हैं। बाद में विकास को रोकने के लिए शालीन भनोट आगे आती हैं। दोनों के बीच लड़ाई होना नई बात नहीं है, क्योंकि अर्चना और विकास की एक-दूसरे से नहीं बनती है। नेटिजन्स यह देखने के लिए इंतजार कर रहे थे कि कौन पहले अपना गुस्सा दिखाता है। खैर, बाद में बिग बॉस कैप्टेंसी टास्क की घोषणा करेंगे, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। इस बार देश भर से फैंस बीबी घर में प्रवेश करेंगे और बीबी चुनाव के माध्यम से रियलिटी शो के अगले कप्तान का चयन करेंगे।

Related Articles

Back to top button