ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
उत्तरप्रदेश

ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट होने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, शरीर के उड़ गए चिथड़े, धड़ से अलग हुआ सिर

चंदौली। Oxygen Cylinder Blast In Chandauli: चंदौली के रवि नगर मोहल्ले में शुक्रवार को ऑक्सीजन गैस सिलेंडर फटने से दो युवकों की मौत हो गई। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। मृतक 35 वर्षीय चंद्रभान मुगलसराय के कुढकला का जबकि 28 वर्षीय राजन मुगलसराय के न्यू महाल का रहने वाला था। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसपी अंकुर अंग्रवाल ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं फॉरेंसिंक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए।

ट्रैक्टर की टक्कर से सिलेंडर ब्लास्ट होने की आशंका

राजन हिनौली स्थित ऑक्सीजीन सिलेंडर की आपूर्ति करने वाले पूजा इंजीनियरिंग में दैनिक मजदूरी करता था। वहीं चंद्रभान पिकअप का चालक था। दोनों पिकअप से विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर आपूर्ति करने का काम करते थे। शुक्रवार को ऑक्सीजन सिलेंडर लोडकर दयाल नर्सिंग होम में आपूर्ति करने पहुंचे थे। नर्सिंग होम के पास पिकअप खड़ी कर सिलेंडर उतार रहे थे, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर ने पिकअप में धक्का मार दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रैक्टर के धक्के से ही सिलेंडर ब्लास्ट कर गया और दोनों की मौत हो गई।

मृतक के सिर से अलग हो गया धड़

ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि मृतक का सिर शरीर से अलग हो गया, वहीं शरीर के चिथड़े उड़ गए। वहीं आसपास खड़े वाहनों व घरों के शीशे चकनाचूर हो गए। इस ब्लास्ट से मुहल्लेवासी सन्न रह गए और कुछ देर के लिए रवि नगर मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मुगलसराय सीओ अनिरुद्ध सिंह व एसडीएम मुगलसराय अविनाश कुमार ने भी घटनास्थल पहुंचकर मामले की पड़ताल की।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

यह घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। जिसके आधार पर बताया जा रहा है कि नोजल के तरफ से गिरने के कारण सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। सूचना मिलते ही पिकअप वाहन के चालक चंद्रभान के पीता जंगी राम व राजन के पिता राजकुमार पाल घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

कंपनी ने मृतकों के स्वजन को दिए 25 हजार

पूजा इंजीनियरिंग की तकफ से मृतकों के स्वजनों को 25-25 हजार रुपये दिए गए। वहीं संचालक अविनाश मल्लिक ने बताया कि चालक चंद्रभान का दस लाख का बीमा कराया गया है, वहीं राजन को कंपनी प्रविधान के अनुरूप सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि आक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट करने से दो लोगों की मौत हो गई है। सिलेंडर कैसे फटा इसकी जांच की जा रही है। शव को मर्चरी भेज दिया गया है। फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य ले लिए हैं। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा कि कैसे घटना हुई। जांच में पता चलेगा कि सिलेंडर में प्रेशर ज्यादा था या नहीं। जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button