ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
खेल

AUS vs PAK : पैट कमिंस पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे अंतिम टी20

पर्थ : आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले अंतिम टी20 मैच के लिए दाएं हाथ के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को आराम देने का फैसला किया है। क्रिकेट डॉट को डॉट एयू की रिपोर्ट के मुताबिक, कमिंस ने टीम के साथ कैनबरा से पर्थ के लिए उड़ान नहीं भरी, इसकी बजाए वे सिडनी के लिए रवाना हो गए। मंगलवार को आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी। आस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने बुधवार को कहा, ‘‘हमें काफी क्रिकेट खेलनी है। कमिंस ने काफी क्रिकेट पहले ही खेल ली है इसलिए उनके पास थोड़ा आराम करने का मौका है।

वह पर्थ की फ्लाइट लेने के बजाए यहीं रहेंगे और टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी करेंगे।’’ ऐसी भी उम्मीद है कि कमिंस शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स की तरफ से वेस्टर्न आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल सकते हैं। यह मैच एससीजी में सोमवार को खेला जाना है। इस मैच में मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लॉयन, स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर भी हिस्सा लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button