ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
उत्तरप्रदेश

बैंकिंग जगत के दिग्गजों संग CM योगी की बैठक, कहा- आइए साथ मिलकर बनाएं नए भारता का नया उत्तर प्रदेश

देश की आर्थिक नगरी मुंबई (Mumbai) के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने उत्तर प्रदेश के विकास में साथ देने के लिए बैंकिंग और वित्तीय जगत का आह्वान किया है। गुरुवार को सीएम योगी ने मुंबई में बैंकिंग जगत के दिग्गजों संग बैठक की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि मुझे पता है कि आप सभी न केवल बैंक पर नजर रखते हैं, बल्कि हमारे उत्तर प्रदेश पर भी आपकी नजर है। आप वहां की हर खबर रखते हैं। आप हमारी विकास यात्रा के साक्षी भी हैं और सहभागी भी है।

मुख्यमंत्री ने का कि उत्तर प्रदेश आकार में भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य के साथ-साथ हम सबसे ज्यादा युवा जनसंख्या वाले प्रदेश हैं। यह युवा हमारी ताकत है, हमारी पूंजी है। यहां की उर्वर भूमि हमारे प्रदेश की समृद्धि का अहम साधन है। 2017 में जब हमारी सरकार बनी तब प्रदेश की माली हालत बहुत खराब थी। हमने कुछ योजनाएं बनाईं, बैंकों को फोन किया, लेकिन क्रेडिट इतनी खराब थी कि बैंकों ने रिस्पॉन्स नहीं दिया।

सीएम योगी ने कहा कि आज यह बताते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि तब और अब के यूपी में सब बदल गया है। आज हम रेवेन्यू सरप्लस स्टेट हैं। हमने अपने वार्षिक बजट को दोगुने से ज्यादा तक विस्तार दिया है। बीते 05-06 वर्षो के भीतर उत्तर प्रदेश सरकार वायु, जल, सड़क एवं रेल नेटवर्क के माध्यम से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए त्वरित गति से बुनियादी ढांचे का विकास कर रही है, जिससे उद्योगों को वैश्विक एवं घरेलू बाजार तक पहुंच बनाने में लॉजिस्टिक्स की सुलभता में वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि आज पूर्वी यूपी के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे है तो पिछड़े कहे जाने वाले बुंदेलखंड की तरक्की को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे रफ्तार दे रहा है। पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र को जोड़ने के लिए हम प्रयागराज से मेरठ तक गंगा एक्सप्रेसवे बना रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश में ‘एक्सप्रेसवे राज्य’ के रूप विश्वस्तरीय रोड कनेक्टिविटी की उपलब्धता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश 05 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला देश का एकमात्र राज्य बनने जा रहा है। हम लैंड लॉक स्टेट थे लेकिन अब यहां देश का पहला अंतर्देशीय जलमार्ग (इनलैंड वॉटर-वे), विकसित हो गया है। देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क उत्तर प्रदेश मे है। विकास और बदलाव के यह काम बिना बैंकों/वित्तीय संस्थानों के सहयोग के संभव नहीं था। आपने हमारा सहयोग किया, देखिए…उत्तर प्रदेश बदल गया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री मोदी के 05 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य की पूर्ति में अपने लिए 1 ट्रिलियन डॉलर का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य आपके सहयोग से ही पूरा होगा। मैं आज आप सभी से यह कहने आया हूँ कि उत्तर प्रदेश में हम आपको हर संभव सहायता देंगे। हर से संसाधन देंगे। बेहतर माहौल देंगे। बैंकिंग संस्थाएं हमारी एमएसएमई इकाइयों, कृषि, एफ़पीओ, स्टार्टअप आदि को मजबूत बनाने के लिए हमें सहयोग दें।

Related Articles

Back to top button