ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
मध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एमपी में सत्ता और संगठन में बदलाव की अटकलों को किया खारिज

भोपाल ।   मध्य प्रदेश में लंबे समय से सत्ता और संगठन स्तर पर बदलाव की जो अटकलें लगाई जा रही थीं, उन्हें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि पार्टी में इस तरह के विचार अस्तित्व में नहीं है।तोमर भोपाल में रोजगार मेले के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। जब उनसे प्रदेश में सत्ता और संगठन में बदलाव और गुजरात माडल लागू करने को लेकर चल रही अटकलों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही कहा कि इस तरह का कोई विचार ही अस्तित्व में नहीं है। अटकलों से कोई परिवर्तन आता नहीं है।

विकास यात्रा निकालने की तैयारी में जुटी सरकार

उधर, सरकार अपनी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पांच फरवरी से प्रदेश में विकास यात्रा निकालने की तैयारी में जुट गई है। मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि इसमें हिस्सा लेंगे। पंचायतों में हितग्राही सम्मेलन होंगे और समाज के प्रमुख व्यक्तियों से संवाद किया जाएगा। योजनाओं के बारे में हितग्राहियों से फीडबैक लेने के साथ विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति या आदेश पत्र दिए जाएंगे। संगठन भी यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाएगा।

आयोग, निगम, मंडल और प्राधिकरणों में होंगी नियुक्तियां

उधर, भाजपा संगठन का कहना है कि लंबे समय से लंबित निगम, मंडल और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियां शुरू कर दी गई हैं। गुरुवार को ही वन विकास निगम और माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए हैं। अन्य आयोग, निगम, मंडल और प्राधिकरणों में भी जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी।

Related Articles

Back to top button