ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
मध्यप्रदेश

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला, ASI ने सीने में मारी गोली, अस्पताल में कराए गए भर्ती

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (ASI) ने रविवार को राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास को गोली मार दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना जिले के ब्रजराजनगर शहर में उस समय हुई जब दास एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। ब्रजराजनगर के SDPO गुप्तेश्वर भोई ने मीडिया को बताया, “सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (ASI) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी। घटना में मंत्री घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है।

खबर है कि दास को अब एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री नब दास जब अपनी गाड़ी से बाहर निकले तभी ASI ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मचारी ने उन पर फायरिंग क्यों की, इसकी वजह अबतक सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि दास पर यह हमला पूर्व नियोजित था क्योंकि मंत्री को काफी करीब से गोली मारी गई है। जानकारी के मुताबिक, एएसआई गोपाल दास ने अपनी रिवॉल्वर से नाबा दास पर 4 से 5 राउंड गोली चलाई।

Related Articles

Back to top button