ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
देश

दिल्ली: हाइड्रोजन आधारित ईंधन तकनीक से दूर होगा वायु प्रदूषण, SC ने केंद्र से उपाय तलाशने को कहा

नई दिल्लीः दिल्ली वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार पर सख्ती दिखाई है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई वाली बेंच ने वायु प्रदूषण के मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है, वहीं केंद्र को प्रदूषण दूर करने के उपाय तलाशने को कहा है। बुधवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से उत्तर भारत और दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए समाधान खोजने के लिए हाइड्रोजन आधारित ईंधन तकनीक का पता लगाने को कहा है।

केंद्र सरकार को यह रिपोर्ट 3 दिसंबर तक सौंपनी है। कोर्ट ने केंद्र से यह भी कहा कि जापान ने इस तकनीक के जरिये वायु प्रदूषण पर काबू पाया है इसलिए इस तकनीक के बारे में सारी जानकारी हासिल करें। बता दें कि दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता सूचकांक आपात स्थिति में पहुंच गया। दिल्ली की हवा इतनी जहरीली हो गई है कि लोगों को सांस तक लेने में मुस्किल हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button