ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

दिल्ली वालों के साथ फिर से सौतेला बर्ताव : केजरीवाल 

नई दिल्ली। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन की ओर से साल 2023- 24 के लिए केंद्रीय बजट पेश करते ही इस पर हर तरफ से प्रतिक्रिया आ रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बजट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा दिल्ली वालों के साथ फिर से सौतेला बर्ताव। दिल्ली वालों ने पिछले साल 1।75 लाख करोड़ से ज्यादा इनकम टैक्स दिया। उस में से मात्र 325 करोड़ रुपये दिल्ली के विकास के लिए दिए। ये तो दिल्ली वालों के साथ घोर अन्याय है उन्होंने एक और ट्वीट में कहा इस बजट में महंगाई से कोई राहत नहीं। उल्टे इस बजट से महंगाई बढ़ेगी। बेरोजगारी दूर करने की कोई ठोस योजना नहीं। शिक्षा बजट घटाकर 2.64 प्रतिशत से 2.5 प्रतिशत करना दुर्भाग्यपूर्ण। स्वास्थ्य बजट घटाकर 2.2 प्रतिशत से 1.98 प्रतिशत करना हानिकारक  इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी बजट को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन पर तंज कसा है। उन्होंने निर्मला सीतारामन के अमृत काल वाले बयान पर निशाने साधते हुए कहा- न प्रति व्यक्ति आय दुगनी हुई ना रोजगार मिला न ही किसानों की एमएसपी तक बढ़ी। आप हमें बताइए देश में किसी आय दोगुनी हुई किसके लिए आया अमृतकाल? आम लोगों के लिए अमृत काल कब बरसेगा आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने अपने ट्वीट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन पर तंज कसते हुए कहा निर्मला सीतारामन ने आपने बजट भाषण में कहा है कि अमृतकाल आ गया है लेकिन ताजा बजट से कितना अमृत बरसेगा देखना बाकी है? न किसानों की एमएसपी बढ़ी न नौजवानों को रोजगार मिला। ये पीएम मोदी का अमृत काल है। निर्मला सीतारामन कह रही हैं प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो गई मैं उनसे पूछता हूं कि ये आय किसकी बढ़ी है क्या आप इसका जवाब देंगी?

Related Articles

Back to top button