ब्रेकिंग
MP High Court Decision: पीड़िता के बच्चे से नहीं मिला DNA, रेप के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बाइज्जत ... Madhya Pradesh TET News: 12 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा! जानें 5 साल से कम और ज्यादा सेवा वाले शिक्... MP DA Hike News Today: 9 महीने का इंतजार होगा खत्म! मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का 3% बढ़ सकता... India Under-19 vs Australia: युवा ऑलराउंडर यशबर्धन चौहान का शानदार प्रदर्शन, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ... Karan Johar Spy Movie: करण जौहर बनाएंगे RAW के पहले चीफ RN काव की बायोपिक, 2028 में होगी रिलीज Sri Lanka Water Shortage News: नदियां और कुएं सूखे, पीने के पानी के लिए तरसे लोग; अल नीनो बना बड़ी व... Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ... Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै...
मध्यप्रदेश

Barwani: पीजी कॉलेज में ABVP की गुंडागर्दी! प्रिंसिपल के रूम में तोड़फोड़

बड़वानी : बड़वानी के भीमा नायक शासकीय कॉलेज (Bhima Nayak College) में शनिवार को एबीवीपी (ABVP) संगठन के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे छात्रों ने प्राचार्य रूम में जाकर तोड़फोड़ की। इसके बाद कक्ष में कांच ही कांच बिखर गए। एबीवीपी के छात्र रितेश कुमावत का कहना कि कॉलेज में लगे वॉटर कुलर की सफाई नहीं की जाती है। कॉलेज में टाइम टू टाइम कक्षाएं भी नहीं लगती है। प्राचार्य से जब इस मामले में पूछा गया तो तो वह जवाब नहीं दे पाए।

व्यवस्था सुधरवाने के नाम पर ABVP का हंगामा  

कॉलेज में शुरू हुई बायोमेट्रिक अटेंडेंस का भी छात्रों ने विरोध किया। छात्रों का खुले तौर पर चेतावनी दी है कि जब तक कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं इस पूरे मामले पर प्राचार्य का कहना है कि जिन मांगों को लेकर छात्र हंगामा कर रहे हैं, वो सब समझ से परे है। कॉलेज में नियमित रूप से सफाई होती है। परीक्षाओं का दौर चल रहा है। छात्रों द्वारा तोड़फोड़ की गई है, मैं इस मामले को दिखवाता हूं। प्राचार्य ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उनका कहना है कि ये लोग तो पढ़ाई नहीं करना चाहते हैं और जो छात्र लगन से पढ़ना चाहते हैं उन्हें भी नहीं पढ़ने दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button