ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
महाराष्ट्र

एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार वैध थी और सत्ता में बनी रहेगी

मुंबई।  महाराष्‍ट्र के उप मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने  कहा है कि एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार वैध थी और सत्ता में बनी रहेगी। फडणवीस ने कहा कि जून 2022 में सत्ता में आई सरकार का गठन संवैधानिक मानदंडों और नियमों के अनुसार किया गया था।
नासिक में राज्य भाजपा कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले समूह के 16 विधायकों के खिलाफ शिवसेना (यूबीटी) गुट द्वारा दायर अयोग्यता याचिका के संदर्भ में कहा कि उन्हें विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट हमारे पक्ष में फैसला सुनाएगा।
उद्धव ठाकरे गुट का नाम लिए बिना भाजपा नेता ने इस आलोचना को गलत ठहराया कि सरकार अवैध थी और कई सदस्यों (मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली बालासाहेबंची शिवसेना) को (शीर्ष अदालत द्वारा) अयोग्य घोषित किया जाएगा।
फडणवीस ने कहा, यह संदेश इसलिए फैलाया जा रहा है ताकि शेष बचे 10-15 विधायक (ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना के खेमे में) दलबदल न करें। हमने जो कुछ भी किया है वह नियमों के अनुसार और संविधान का पालन करते हुए किया है। हमारी सरकार गद्दार नहीं है, बल्कि खुद्दार है
फडणवीस ने कहा कि शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार न सिर्फ अपना कार्यकाल पूरा करेगी बल्कि (2024 के विधानसभा चुनाव में) भारी बहुमत से दोबारा चुनी जाएगी। विशेष रूप से शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे और संजय राउत कहते रहे हैं कि राज्य सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी।

Related Articles

Back to top button