ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
छत्तीसगढ़

 अभिनेता अक्षय कुमार के खिलाफ FIR दर्ज, भारत के नक्शे के अपमान का है आरोप

छत्तीसगढ़ : फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के वीडियो पर बवाल जारी है। भारत के नक्शे का अपमान करने के आरोप में एक अधिवक्ता ने छत्तीसगढ़ के गौरेला जिले स्थित पेंड्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अधिवक्ता वीरेन्द्र पंजाबी का कहना है कि अक्षय कुमार द्वारा सोशल मीडिया पर ग्लोब पर बने भारत के मानचित्र पर जूता पहन कर वीडियो किया गया है। इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

एसपी समेत गृह मंत्रालय को भी कह गई शिकायत
पेंड्रा थाना निवासी अधिवक्ता वीरेंद्र पंजाबी ने पत्र की प्रतिलिपि गृह मंत्रालय को भी भेजी है। जिसमें लिखकर कहा है कि अक्षय कुमार उर्फ राजीव भाटिया निवासी प्राईम बीच जुहू मुंबई (महाराष्ट्र) के द्वारा अपने इंस्टाग्राम एवं गूगल, फेसबुक मे एक वीडियो वायरल की गई है। जिसमे वह ग्लोबल मैप में जूता पहनकर भारत माता के नक्शे पर खड़े हुए हैं। उनका इस तरह से भारत माता के नक्शे में खड़ा होना भारतीय नक्शे का अपमान है। उनका यह कृत्य राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत दंडनीय है। ऐसी स्थिति में अक्षय कुमार के विरुद्ध विधि अनुसार कार्यवाही की जाए।

उन्होंने कहा है कि नक्शे में खड़े हुए अक्षय कुमार की फोटो और वीडियो को डिलीट कराई जाए। इसके साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाही की जाए।

 

Related Articles

Back to top button