ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
देश

महाराष्ट्र में जारी खींचतान के बीच पवार ने बुलाई अहम बैठक, हो सकता है बड़ा ऐलान

महाराष्ट्र में सीएम के कुर्सी के लिए घमासान जारी है। पिछले लंबे समय से चल रही यह खींचतान आए दिन नया मोड़ ले रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात टलने के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने रविवार को पार्टी की कोर समिति की एक बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक मे महाराष्ट्र के मौजूदा हालात पर पार्टी की रणनीति पर चर्चा होगी।

राकांपा सूत्रों ने बताया कि पवार ने पुणे में रविवार को पार्टी की कोर समिति की एक बैठक बुलाई है इसके बाद पवार शाम को दिल्ली रवाना होंगे। इसलिए सोनिया गांधी के साथ बैठक की संभावना कम ही दिखाई पड़ती है। सूत्रों ने बताया कि कोर समिति राकांपा, कांग्रेस और शिवसेना की संभावित गठबंधन सरकार में विभागों के आवंटन पर चर्चा हो सकती है। सरकार गठन पर चर्चा के लिए पवार के सोमवार या मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से मिलने की उम्मीद है।

राकांपा नेता नवाब मलिक ने शनिवार देर शाम कहा कि पवार तथा राकांपा के नेता मंगलवार को कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगे। उस बैठक में कांग्रेस तय करेगी कि उसे सरकार में शामिल होना है या बाहर से समर्थन देना है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि एक बार इसपर फैसला हो जाए, उसके बाद सरकार गठन के लिये आगे बढ़ा जाएगा।” कांग्रेस और राकांपा पहले ही सरकार गठन के लिए शिवसेना के साथ एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) की रूपरेखा तय कर चुके है। मुख्यमंत्री पद के बंटवारे के मुद्दे पर भाजपा और शिवसेना के बीच चली खींचतान के बाद राज्य में 12 नवम्बर को राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button