ब्रेकिंग
Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं...
देश

दिल्ली में पाला बदलने का सिलसिला जारी, एक-दूसरे की पार्टी में शामिल हो रहे नेता

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की संगठनात्मक शक्ति से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी के मुस्लिम कार्यकर्ता, कांग्रेस और बसपा के कई पदाधिकारी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश भाजपा में शामिल हुए लोगों में 2007 में पार्षद रह चुके बीएसपी के नेता अश्वनी आहूजा, आम आदमी पार्टी के जेजे सेल के मुस्लिम भाई, आम आदमी पार्टी के पड़पडग़ंज जिले के अध्यक्ष मोनू, सिद्धार्थ नगर वार्ड से पप्पू भाई, कांग्रेस के नांगलोई मंडल से बीके कटारिया, समाजिक कार्यकर्ता शिवराम और बंसी प्रधान अपने दल बल के साथ भाजपा परिवार का हिस्सा बने।

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी के समक्ष ये सभी अन्य दलों के नेता शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा में शामिल हुए। तिवारी ने कहा कि मैं सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं कि आप सभी के मान-सम्मान और आपके काम में भाजपा हर कदम आपके साथ खड़ी रहेगी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जनता से डरते नहीं उन पर रौब जमाते हैं। भाजपा साफ  नीयत, सही विकास के आधार पर सभी काम देशहित के लिए पूरी जिम्मेदारी से काम करती है, लेकिन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का काम केवल राजनीति करना है।

कांग्रेस व बसपा के कई नेता आम आदमी पार्टी में शामिल
कांग्रेस और बसपा को छोड़कर दिल्ली के कई नेता आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली चुनाव प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की मौजूदगी में इन नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। संजय सिंह ने सभी नेताओं को आम आदमी पार्टी का पटका और टोपी पहना कर सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इन सभी लोगों का हम आम आदमी पार्टी में दिल से स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में केजरीवाल सरकार साफ नीयत से जो विकास के कार्य कर रही है उससे प्रभावित होकर सभी दलों के लोग भारी मात्रा में आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। संजय सिंह ने कहा के इन सभी लोगों के जुडऩे से पार्टी को दिल्ली में मजबूती मिलेगीए पार्टी संगठन और मजबूत होगा। पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में निगम पार्षद उम्मीदवार रहे नेता व कांग्रेस पदाधिकारी प्रमुख थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button