ब्रेकिंग
National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ...
देश

राममंदिर पर असदुद्दीन औवेसी को रामदेव का करारा जवाब

उडुपि: योग गुरु बाबा रामदेव ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवादित मामले में हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि जैसे ईसाइयों के लिए वेटिकन सिटी, मुस्लिमों के लिए मक्का है वे वैसे ही हिन्दुओं के लिए अयोध्या में राम मंदिर को एक मुख्य तीर्थ स्थल के रूप में स्थापित किया जाना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से असंतुष्ट आल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर टिप्पणी करते हुए बाबा रामदेव ने कहा, ‘ओवैसी की हमेशा नकारात्मक सोच रही है और वह घृणा से भरे हुए हैं। वह हिन्दू और मुसलमानों के बीच झगड़ा पैदा करने की कोशिश करते रहते हैं लेकिन हमारी प्राथमिकता शांति और एकता बनाए रखने की है।’बाबा रामदेव ने कहा,‘श्री विश्वेशा तीर्थ स्वामीजी और कई अन्य हिन्दू नेताओं का सपना है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनना चाहिए। शीर्ष अदालत ने एक ट्रस्ट गठन करने और मंदिर निर्माण के लिए केन्द्र सरकार को वरिष्ठ स्वामियों और हिन्दू नेताओं को इसमें शामिल करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, ‘अयोध्या में हिंदू धर्म की वैदिक परंपरा के लिए एक स्मारक बनना चाहिए। भगवान राम न केवल हिन्दुओं के पूर्वज हैं बल्कि मुस्लिमों के भी पूर्वज है। हिन्दुओं और मुस्लिमों दोनों को राम मंदिर और मस्जिद बनाने के लिए एक दूसरे की मदद करनी चाहिए।

योग गुरु ने अयोध्या मेें मस्जिद के लिए निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का स्वागत किया। उन्होंने कहा,‘हिन्दुओं को मस्जिद के निर्माण में सहयोग करना चाहिए।’ उन्होंने कहा,‘अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण राम नवमी के दिन से शुरू करना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखनी चाहिए।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button