ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

दिल्ली में हादसे में एमपी के 4 मजदूरों की मौत

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में सेंट्रल दिल्ली के जखीरा के पास एक सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के 4 मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा एमसीडी के ट्रक के बेकाबू होकर पलटने से हुआ है, इस हादसे में कई मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए, जिसमें से चार की मौत हो गई है। यह हादसा आनंद पर्वत थाना इलाके में हुआ है। मृतकों में पति पत्नी और बाप-बेटा भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान रमेश, सोनम, कल्लू और 4 साल के बच्चे अनुज के रूप में हुई है, जबकि एक शख्स मामूली रूप से घायल हुआ है, उसकी पहचान मोतीलाल के रूप में हुई है। रमेश और सोनम पति-पत्नी थे, वहीं कल्लू और अनुज पिता-पुत्र थे।
सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी संजय सेन ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार की देर रात 1.27 पर पीसीआर कॉल मिली थी। आनंद पर्वत के गली नंबर-10 में ट्रक पलट गया है, जिसमें चार-पांच लोग फंसे हुए हैं। जब पुलिस टीम मौके पहुंची तो देखा कि रोहतक रोड पर एमसीडी का ट्रक पलटा हुआ है। क्रेन की मदद से उसे हटाया गया, जो लोग उसके अंदर फंसे हुए थे, उनको निकाला गया, लेकिन 3 की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल टिल्लू को जीवन माला हॉस्पिटल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। जब छानबीन की गई तो पता चला कि गली नंबर-10 की तरफ से एमसीडी का ट्रक आ रहा था। बैलेंस बिगड़ने से वह मेन रोड पर पलट गया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के रहने वाले 30 साल के रमेश, उनकी पत्नी सोनम के अलावा टिल्लू और उसके 4 साल के बेटे अनुज के रूप में हुई है। यह सभी मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के रहने वाले हैं। इस घटना में ऐसा लग रहा है कि ट्रक का ड्राइवर भी घायल हुआ है, लेकिन मौके पर वह नहीं मिला। सभी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भेज दिया गया है। मोतीलाल नाम के मजदूर के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button