ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
देश

दिल्ली-NCR की हवा में हुआ ​कुछ सुधार, ये है आज की स्थिति

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में बुधवार को सुबह थोड़ा सुधार आया और यह ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई। इससे पहले दो दिनों तक वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर 158 दर्ज किया गया।

एक्यूआई सुबह सात बजकर 45 मिनट पर 175 था। एक्यूआई 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) ने मंगलवार को बताया कि शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजकर 42 मिनट पर 254 था।

दिल्ली में बुधवार को सुबह न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 88 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 16.2 डिग्री सेल्सियस तथा 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषण का स्तर मंगलवार को बढ़ गया। हालांकि, अगले 48 घंटों में बारिश पर हालात निर्भर होंगे। शहर में कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक मंगलवार शाम को चार बजे तक 270 दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button