ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
मध्यप्रदेश

विधायक आकाश विजयवर्गीय भी हो सकते थे हादसे का शिकार

बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर परिसर में दीवार से लगा हुआ ही वार्ड-65 के पार्षद मृदुल अग्रवाल का कार्यालय है। बावड़ी कार्यालय से लगी हुई है। मंदिर में रामनवमी पर हवन चल रहा था, जिसमें शामिल होने विधायक आकाश विजयवर्गीय भी पहुंचने वाले थे। हादसे के 10 मिनट पहले वे मंदिर के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में लोगों ने उन्हें रोक लिया, उनसे बातचीत करने के दौरान ही यह हादसा हो गया। यदि लोग विधायक विजयवर्गीय को नहीं रोकते तो वे भी मंदिर पहुंच जाते और हादसे का शिकार हो सकते थे। हादसे की सूचना मिलते ही विजयवर्गीय मौके पर पहुंचे और तब से अब तक लगातार मौके पर ही हैं।

Related Articles

Back to top button