ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
राजस्थान

पीएम मोदी 12 अप्रैल को दिल्ली-जयपुर-अजमेर वंदे भारत ट्रेन का करेंगे शुभारम्भ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे नई दिल्ली से इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग से जयपुर स्टेशन पर आयोजित समारोह में लाइव जुड़ेंगे। उद्घाटन के दिन ट्रेन अजमेर की बजाय जयपुर से रवाना होगी। जयपुर से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे के जीएम विजय शर्मा समेत जयपुर में बीजेपी पदाधिकारी और शहर सांसद, विधायक भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

देश की 14वीं वंदे भारत ट्रेन होगी

वंदे भारत के शुभारंभ का फाइनल शेड्यूल शुक्रवार देर रात जारी किया गया। इसमें किराया और स्टॉपेज की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अब यह देश की 14वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले भोपाल-नई दिल्ली के बीच 11वीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा चुके हैं। पीएम शनिवार को चेन्नई-कोयंबटूर और सिकंदराबाद- तिरुपति के बीच भी इस कैटेगरी की 12 वीं और 13वीं वंदे भारत ट्रेन को रवाना करेंगे।

यह देश की पहली हाईराइज ट्रेन 

इस ट्रेन में स्पेशल पैंटोग्राफ लगा है, इसलिए यह देश की पहली हाईराइज ट्रेन है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक पहले दिन उद्घाटन के अवसर पर रेलवे की ओर से आमंत्रित लोग ही ट्रेन में सफर करेंगे। यह ट्रेन जयपुर से रवाना होकर अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम में ठहराव करते हुए नई दिल्ली तक पहुंचेगी। गुरुवार 13 अप्रैल से आम यात्रियों के लिए ट्रेन लगातार अजमेर से जयपुर होकर नई दिल्ली के बीच संचालित होगी। ट्रेन का किराया एक-दो दिन के भीतर तय कर दिया जाएगा। इसका किराया शताब्दी ट्रेन से 30 फ़ीसदी तक ज्यादा रहने की उम्मीद है। इसमें सुविधाएं भी उससे कहीं ज्यादा हैं। फिलहाल शताब्दी ट्रेन की अधिकतम स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ही वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगी।

ट्रैक की क्षमता बढ़ाए जाने के बाद 130 से 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वंदे भारत ट्रेन दौड़ सकेगी। इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। इनमें 12 सामान्य चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव चेयर कार और 2 ड्राइविंग कोच होंगे।

ट्रेन का टाइम टेबल यह रहेगा

वंदे भारत ट्रेन दोपहर 12:30 बजे जयपुर से रवाना होकर शाम 4:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी के वक्त शाम 6:10 पर रवाना होकर रात 10:10 पर जयपुर पहुंचेगी । इससे प्रदेश के लोगों को काफी फायदा होगा।

पिछले मंगलवार को हुआ था ट्रायल

वंदे भारत ट्रेन का पहला ट्रायल मंगलवार को हुआ था। इस दौरान अजमेर से जयपुर के बीच ट्रेन को चलाकर पूरी तरह सिस्टम चेक किया गया। यह ट्रेन राजस्थान की जरूरत के अनुसार तैयार की गई है। फिलहाल इसका ठहराव अजमेर, जयपुर, रेवाड़ी और फिर दिल्ली रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज अजमेर के बाद जयपुर, अलवर और गुडगांव है। लेकिन रेवाड़ी में भी स्टॉपेज प्रस्तावित है।

Related Articles

Back to top button