ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
राज्य

450 पर्यटकों को लेकर गया पहुंची भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

गया। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन देश के विभिन्न जगहों के रहने वाले 450 पर्यटकों की टीम को लेकर बुधवार की सुबह गया जंक्शन पहुंची। इस दौरान रेलवे की ओर से पर्यटकों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

सांसद विजय कुमार और पूर्व मंत्री सह नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने माला पहना कर यात्रियों का भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में मंडल स्तरीय स्थानीय स्तरीय के अधिकारी और रेलकर्मी, स्कूली बच्चे और आमजन उपस्थित रहे।

बता दें कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से केंद्रीय मंत्रियों ने इस पर्यटक ट्रेन को रवाना किया था। पर्यटकों को बोधगया के महाबोधि मंदिर, राजगीर और नालंदा का भी दर्शन कराया जाएगा।

डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन से जुड़े स्थलों को रेखांकित करने के उद्देश्य को लेकर रेलवे ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को शुरू किया है।

सात रात आठ दिन का टूर

उन्होंने कहा कि हम लोगों का सात रात और आठ दिन का टूर है। इस टूर के माध्यम से भगवान बुद्ध के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। साथ ही पर्यटकों का गया में दो दिन का ठहराव के दौरान बोधगया, राजगीर और नालंदा में भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों का भ्रमण किया जाएगा।

यात्रियों ने किया पीएम और रेलमंत्री का आभार व्यक्त

यह बाबासाहेब आंबेडकर यात्रा ट्रेन गुरुवार को गया से आगे प्रस्थान करेगी। इस यात्रा को लेकर यात्रियों में काफी उत्साह देखा गया। इस ट्रेन के संचालन को लेकर यात्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री के साथ-साथ भारतीय रेल के प्रति आभार भी प्रकट किया है।

 

Related Articles

Back to top button