ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

देश को दहलाने वाले हैदराबाद गैंगरेप में 72 घंटे बाद एक्शन, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और फिर हत्या के बाद शव जलाने की घटना को लेकर देश में भारी आक्रोश है। शनिवार को लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, इस घटना के 72 घंटे बाद पुलिस एक्शन में आई है। एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है। साइबराबाद कमिश्नर ने 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है। इसमें शमशाबाद पुलिस स्टेशन से एक और राजीव गांधी एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर तैनात 2 अन्य कांस्टेबलों को सस्पेंड किया गया है।

इन पुलिसकर्मियों को एफआईआर लिखने में देरी को लेकर सस्पेंड किया गया है। पुलिस ने बताया कि लेडी डॉक्टर के लापता होने से संबंधी मामला दर्ज करने में देरी की गई। इसकी जांच-पड़ताल के दौरान पाया गया कि 27-28 नवंबर की दरम्यानी रात इन पुलिसकर्मियों ने मामला दर्ज करने में देरी की।

इसी वजह से शमशाबाद पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर एम. रवि कुमार और राजीव गांधी एयरपोर्ट पुलिस थाने में तैनात कॉन्सटेबल पी. वेणु रेड्डी, ए. सत्यनारायण को अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही साइबराबाद पुलिस अफसरों को निर्देश दिया गया है कि संज्ञेय अपराध की कोई भी सूचना मिलने पर उसे फौरन दर्ज किया जाए चाहे वह क्षेत्राकाधिकार मामला या न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button