ब्रेकिंग
Modi Govt 12 Years: एनडीए बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना; चंद्रबाबू नायडू और अमित श... PoJK Unrest: पाक अधिकृत कश्मीर में सुरक्षा बलों का दमन; प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, कई लोगों की मौत ... Mumbai Flyover Controversy: 250 करोड़ का मृणालताई गोरे फ्लाईओवर विवादों में; उद्घाटन के बाद ही सतह प... Khurram Parvez Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को दी जमानत; UAPA मामले में... Chhattisgarh News: 'चावल वाले बाबा' नरेंद्र नयन शास्त्री दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार; महासमुंद पुल... UP Panchayat Chunav: उत्तर प्रदेश में अंतिम मतदाता सूची जारी; 12.58 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान, जानें... West Bengal Political Crisis: टीएमसी में फूट! काकोली घोष दस्तीदार और शत्रुघ्न सिन्हा समेत 19 सांसदों... Corruption Case: नकली दवा घोटाले का आरोपी और इंस्पेक्टर गिरफ्तार; CBI ने किया 3 करोड़ की रिश्वत के न... Mussoorie Road Accident: मसूरी में दर्दनाक हादसा; ब्रेक फेल होने से 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, ... Sayani Ghosh Political Journey: ममता बनर्जी की 'शिष्या' सयानी घोष का हृदय परिवर्तन; टीएमसी छोड़ एनडीए...
विदेश

ईरानी नौसेना द्वारा तेल टैंकर को कब्जा लेने का वीडियो ईरानी मीडिया में प्रसारित 

तेहरान । नकाबपोश ईरानी नौसेना के कमांडो ने ओमान की खाड़ी में अमेरिका जा रहे तेल टैंकर को जब्त करने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से धावा बोला, जिसके फुटेज का प्रसारण ईरानी मीडिया पर किया गया। इस पोत के चालक दल के सभी 24 सदस्य भारतीय हैं। तुर्की द्वारा प्रबंधित और चीनी स्वामित्व वाले इस टैंकर को ईरान द्वारा जब्त करने की यह नवीनतम घटना है। परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाने को लेकर अमेरिका के साथ उसके तनाव के बीच यह घटना हुई है। टैंकर के प्रबंधक ने बताया कि टैंकर को एक अंतरराष्ट्रीय विवाद के आधार पर ईरानी नौसेना द्वारा एक बंदरगाह पर ले जाया जा रहा था। इस पोत के चालक दल के सभी 24 सदस्य भारतीय हैं। फुटेज में कमांडो को एक हेलीकॉप्टर से रस्सियों के सहारे ‘एडवांटेज स्वीट’ नामक तेल टैंकर के डेक पर उतरते हुए दिखाया गया है। अमेरिकी नौसेना ने कहा है कि पिछले दो वर्षों में तेहरान द्वारा वाणिज्यिक पोत को कब्जे में लेने की कम से कम पांचवीं कार्रवाई है।

 

Related Articles

Back to top button