ब्रेकिंग
Ludhiana Crime News: मॉडल टाउन में घर में घुसकर गुंडागर्दी; बदमाशों ने की जमकर तोड़फोड़, वाहनों को भी ... Moga Crime News: मोगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 100 ग्राम हेरोइन और नशीली गोलियों के साथ महिला तस्कर गि... Patiala Police Transfer: पटियाला में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल; 3 नए SHO और कई चौकी प्रभारियों की... Punjab Transfer Policy Update: पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की समय-सीमा बढ़ी; अब 30 जून तक... Punjab Weather Alert: पंजाब के 13 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट; तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी Ajnala Land Dispute: अजनाला के खतराय कलां गांव में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष; फायरिंग में एक की मौत... Mahakaleshwar Temple Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शनों का नया रिकॉर्ड; 3 दिनों में 7 लाख से ज्यादा भक्त... Bhopal Crime News: रानी कमलापति स्टेशन से आईएसबीटी जा रही महिला का बैग ऑटो में छूटा; पुलिस ने सीसीटी... Ujjain News: महामंडलेश्वर सुमिनानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी; पत्र में कन्हैया लाल हत्याक... Ujjain Suicide Case: UPSC एस्पिरेंट राहुल ने की आत्महत्या; 6 पन्नों के सुसाइड नोट में ससुराल वालों प...
खेल

IPL 2020 के लिए करोड़ों में लगेगी स्टार खिलाड़ियों की बोली, भारतीय धुरंधर भी शामिल देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी इसी महीने होनी है। दुनिया भर के तमाम इच्छुक खिलाड़ियों ने नीलानी में शामिल होने के लिए अपना आवेदन कर दिया है। पैट कमिंस, डेल स्टेन और मैक्सवेल जैसे धुरंधर खिलाड़ियों ने अपनी ब्रेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखी है।

अगले साल खेले जाने वाले आईपीएल के लिए दिसंबर 19 को कोलकाता में नीलामी होगी। इस नीलामी के लिए दुनिया भर से खिलाड़ियों के आवेदन आए हैं। कुल 971 खिलाड़ियों ने अगले साल के टूर्नामेंट में खेलने की उम्मीद से नीलामी का हिस्सा होने की इच्छा जताई है। 9 दिसंबर को नीलामी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ने पिछली बार आईपीएल से दूर रहने का फैसला लिया था लेकिन इस बार वो टूर्नामेंट में खेलेंगे। इस मर्तबा तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने टूर्नामेंट से दूरी बनाई है। चलिए हम आपको बताते हैं कि कौन-कौन से स्टार खिलाड़ियों ने अपनी ब्रेस प्राइस कितनी रखी है।

2 करोड़ की बेस प्राइस वाले स्टार खिलाड़ी

2 करोड़ की बेस प्राइस में कुल सात स्टार खिलाड़ियों ने अपनी नाम दिया है। इसमें तेज गेंदबाज डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका), पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया), जोस हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया), क्रिस लिन (ऑस्ट्रेलिया), मिशेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया), ग्रेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) और एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका) का नाम है।

1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाले स्टार खिलाड़ी

वहीं 9 खिलाड़ियों ने अपनी बेस प्राइस 1.5 करोड़ रखी है। इसमें भारत के बाएं हाथ के धुरंधर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा भी शामिल हैं। उथप्पा के अलावा इस लिस्ट में शॉन मार्श (ऑस्ट्रेलिया), केन रिचर्ड्सन, इयोन मोर्गन (इंग्लैंड), जेसन रॉय (इंग्लैंड), क्रिस वोक्स (इंग्लैंड), डेविड विली, क्रिस मॉरिस और काइले एबोट हैं।

इस साल नीलामी के लिए कुल 971 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। लिस्ट में अफगानिस्तान(19), ऑस्ट्रेलिया (55), बांग्लादेश (6), इंग्लैंड (22), नीदरलैंड्स (1), न्यूजीलैंड (24), साउथ अफ्रीका (54), श्रीलंका (39), यूएसए (1), वेस्टइंडीज (34) और जिम्बाब्वे (3) के खिलाड़ी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button