ब्रेकिंग
पन्ना के 50 करोड़ के 'हीरे' का राज़ खुला! खनिज अधिकारियों की टीम ने सुलझाया सस्पेंस, क्या था पूरा रह... धार में चमत्कार! रातों-रात अरबपति बना आम शख्स, खाते में आ गई 2800 करोड़ से ज़्यादा की रकम झारखंड में बड़ा स्वास्थ्य घोटाला: थैलेसीमिया पीड़ित 5 बच्चों को चढ़ा HIV संक्रमित ब्लड, रिपोर्ट पॉजि... CM मोहन यादव का तत्काल एक्शन! गंभीर BJP नेता मुकेश चतुर्वेदी को ग्वालियर वेदांता में कराया एयरलिफ्ट,... समाज के लिए आस्था! 8 साल से छठी मैया का व्रत रख रही बलिया की किन्नर, बेहद दिलचस्प है उनके त्याग और भ... असिन के पति हैं ₹1300 करोड़ के मालिक, एक्ट्रेस असिन की संपत्ति जान उड़ जाएंगे आपके होश! रात में बल्ब के पास मंडराने वाले कीटों से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 अचूक घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत हमास से हुआ सीजफायर, फिर क्यों गाजा में अभी भी हमले कर रहा इजराइल? क्रिएटर्स को बड़ी राहत! Reels के दीवानों के लिए आया नया फीचर, अब ये दिक्कत नहीं आएगी सामने वास्तु शास्त्र: भूलकर भी घर की छत पर न रखें ये 5 चीजें, हो सकते हैं कंगाल, तुरंत हटा दें।
मध्यप्रदेश

सिंगल यूज प्लास्टिक की फेयरवेल एवं पोहा पार्टी दशहरा मैदान में प्रारंभ

इंदौर। सातवीं बार भी शहर स्वच्छता में सिरमौर बने, इस दिशा में नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। इन्हीं में से एक प्रयास शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने का है। सिंगल यूज प्लास्टिक को शहर से बाहर करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम रविवार सुबह दशहरा मैदान में किया गया। इसे पोहा पार्टी नाम दिया गया है। इसमें सिंगल यूज प्लास्टिक का विदाई समारोह मनाया जा रहा है। पोहे की दावत के साथ ही खेल और व्यायाम भी हो रहे हैं। नाच-गाना भी हो रहा है।

आयोजन में करीब पांच हजार लोगों के आने की उम्मीद है। इनके लिए तीन क्विंटल पोहे बनाए जा रहे हैं। एक क्विंटल नमकीन की भी व्यवस्था की गई है। आरती माहेश्वरी यहां जुंबा कराएंगी। साइकिलिंग भी हो रही है।

बच्चों के लिए प्ले जोन भी बनाया गया है। आयोजन के माध्यम से स्वच्छता और सेहत के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी।

इस दौरान मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त हर्षिका सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा पोहे का लुफ्त उठाया लुफ्त।

Related Articles

Back to top button