ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मध्यप्रदेश

भूमिगत मेट्रो के लिए खाली करनी होगी आरा मशीन और ईरानी डेरा की जमीन

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल पातरा नाले से बड़ा बाग के बीच करीब दो किलोमीटर भूमिगत चलेगी। यहां आरा मशीन के पास से मेट्रो जमीन के 20 मीटर गहरी टनल में प्रवेश करेगी, जो सिंधी कालोनी के पास स्थित बड़ा बाग में सुरंग से बाहर निकल जाएगी। इसके बीच सुरंग का प्रवेश द्वार और रेलवे स्टेशन के पास मेट्रो स्टेशन बनाने के लिए आरा मशीन और ईरानी डेरा की जमीन खाली कराई जाएगी। वहीं बड़ा बाग से करोंद के बीच का मार्ग एलिवेटेड होगा, इसके लिए दोनों ओर करीब 300 से अधिक निर्माण को तोड़ना पड़ेगा।

बता दें कि मेट्रो परियोजना के पहले चरण में एम्स से करोंद तक 16.8 किलोमीटर का मार्ग प्रस्तावित है। इसमें एम्स से सुभाष नगर तक करीब छह किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कारिडोर का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। जबकि इसके आगे पातरा नाले से करोंद तक भूमिगत और एलिवेटेड कारिडोर के निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।अधिकारियों की मानें तो बड़ा बाग से करोंद तक मेट्रो की लाइन सड़क के बीच में रहेगी। इसलिए काम के दौरान ज्यादा परेशानी नहीं आनी चाहिए। वहीं सड़क के दोनों ओर बने निर्माणों काे तोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

एम्स से सुभाष नगर तक 300 झुग्गिवासियों को मिले मकान

फिलहाल मेट्रो कंपनी एम्स से सुभाष नगर तक प्रायोरिटी कारिडोर के निर्माण में फोकस कर रही है। इसके बीच पियर्स खड़े करने के बाद गर्डर डाले जा चुके हैं। इस दौरान आजाद नगर, अर्जुन नगर और सीआइ कालोनी की झुग्गियों को भी हटाया गया है। यहां रहने वाले 300 परिवारों को मेट्रो कंपनी द्वारा नगर निगम की आवासीय परियोजनाओं में निश्शुल्क आवास भी उपलब्ध कराए गए हैं।

आरा मशीन शिफ्टिंग के बाद शुरु होगा भूमिगत मेट्रो का काम

मप्र मेट्रो रेल कारर्पोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि आरा मशीन के पास से मेट्रो भूमिगत सुरंग में प्रवेश करेगी। इसके लिए आरा मशीनों को हटाया जाना है। इनकी शिफ्टिंग के लिए अगरिया में जगह चिंहित की गई है। जिला प्रशासन और मेट्रो के अधिकारियों के साथ आरा मशीन संचालकों ने इस जमीन का निरीक्षण भी किया है। इसके हटने के बाद भूमिगत मेट्रो का निर्माण कार्य शुरु होगा।

इनका कहना

पहले चरण में एम्स से करोंद तक मेट्रो रेल का संचालन किया जाएगा। इसके लिए 920 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। मेट्रो परियोजना के दायरे में आने वाले निर्माण हटाए जाएंगे।

– मनीष सिंह, एमडी मप्र मेट्रो

Related Articles

Back to top button