ब्रेकिंग
Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर... Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म...
देश

ओडिशा रेल हादसा : 1,200 प्रभावित यात्रियों को लेकर हावड़ा स्टेशन पहुंची ट्रेन

ओडिशा के बालासोर जिले में बाहानगा बाजार स्टेशन के पास हुए भीषण ट्रेन हादसे के प्रभावित यात्रियों को लेकर दो ट्रेन शनिवार को पश्चिम बंगाल के हावड़ा पहुंच गई है। दक्षिण-पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि बालासोर से हावड़ा आ रही एक ट्रेन में लगभग 1,000, जबकि दूसरी ट्रेन में करीब 200 यात्री सवार हैं

उन्होंने कहा कि खड़गपुर और हावड़ा रेलवे स्टेशन पर इन यात्रियों को भोजन और पानी के साथ अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने तथा एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर 288 हो गई। इस हादसे में 900 से अधिक यात्री घायल भी हुए हैं।

एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में हुए भीषण ट्रेन हादसे के मद्देनजर शनिवार को एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के बालासोर में शनिवार को उस स्थल का दौरा किया, जहां शुक्रवार को भीषण रेल दुर्घटना हुई थी। वैष्णव ने कहा कि अब मुख्य रूप से राहत एवं बचाव अभियान पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दक्षिण-पूर्व सर्किल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त ओडिशा में हुए रेल हादसे की जांच करेंगे।

हादसे वाली जगह जाएंगे पीएम मोदी 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना स्थल और कटक के उस अस्पताल का दौरा करेंगे, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है। पीएम मोदी ने ट्रेन हादसे के संबंध में स्थिति समीक्षी के लिए शनिवार को बैठक की। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेल हादसे पर दुख जताया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Related Articles

Back to top button