ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
धार्मिक

मीन राशि में गोचर करनेवाला है राहु इन राशियों के जातकों को मिलेगी हर क्षेत्र में कामयाबी

ज्योतिष शास्त्र में जिन ग्रहों को पाप ग्रहों की संज्ञा दी गई है, उसमें सबसे अहम हैं राहु और केतु। माना जाता है कि ये जिस भाव में बैठ जाते हैं, उससे जुड़े मामलों में नुकसान होने लगते हैं। ज्योतिष में राहु ग्रह को एक मायावी और छाया ग्रह की संज्ञा दी गई है। इसकी अपनी कोई राशि नहीं होती, बल्कि ये जिस राशि में बैठता है उसके स्वामी के अनुसार फल देता है। या जिस ग्रह से इसकी युति होती है, उसके अनुसार बर्ताव करता है। इसलिए कुछ मामलों में राहु काफी अच्छे फल भी दे सकता है। खास तौर पर राजनीति में कामयाबी के लिए राहु का अच्छी स्थिति में होना जरूरी माना जाता है। राहु ग्रह 30 अक्टूबर 2023 को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इससे कुछ राशि के जातकों को करियर में तरक्की और धनलाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां..

मेष राशि

आप लोगों के लिए राहु ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करेंगे। इस भाव में राहु शुभ फल देनेवाले माने जाते हैं। आपके संघर्षों में कमी आएगी और आपको अचानक किसी कार्य में सफलता मिलेगी। सेना, पुलिस, आईबी, खिलाड़ियों आदि को इस अवधि में विशेष फायदा मिल सकता है। इस दौरान आपकी हिम्मत और ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी और आप सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। इस समय आपको आकस्मिक धन की भी प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि

राहु ग्रह का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव में होने जा रहा है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही जो काम रुके हुए थे, उनमें सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। साथ ही आपको आर्थिक रूप से सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं इस समय आप वाहन और कोई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं।

तुला राशि

राहु ग्रह गोचर तुला राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से छठे भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। वहीं शत्रुओं पर आप विजय पाने में सफल रहेंगे। साथ ही अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है। वहीं इस समय जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनका प्रमोशन और ट्रांसफर हो सकता है। साथ ही इस समय आपको राजनीति में सफलता मिल सकती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button