ब्रेकिंग
2 राज्यों में चुनाव, बजट से ‘वोट दांव’… दिल्ली में ‘नहले पर दहला’, बिहार में बहार दिल्ली में चुनाव के बीच कांग्रेस ने बनाया ‘EAGLE’ ग्रुप, वोटिंग से जुड़ी गड़बड़ियों की करेगा जांच इजराइली सेना के कब्जे से लड़ने चले लेबनानी नागरिक, फिर शुरू किया रिटर्न मार्च 3000 फीट ऊपर लगाया मलखंभ, फिर दिखाए करतब… इस खास मंदिर में पहुंची इंडियाज गॉट टैलेंट के विनर्स जम्मू-कश्मीर में सेना का जवान लापता, छुट्टी से ड्यूटी पर लौट रहा था जम्मू कश्मीर के राजौरी में रहस्यमयी मौतों से दहशत, AIIMS दिल्ली की टीम पहुंची राजौरी, मरीजों से की ब... ‘महाकुंभ से ‘सपा’ को पीड़ा हो रही…’, मिल्कीपुर रैली में CM योगी बोले- उन्हें गाजी और पाजी प्यारे हैं दहेज मांगा तो तोड़ दी जाएगी शादी, बिहार के इस गांव में चल रही अनोखी परंपरा महाराष्ट्र: कांग्रेस में शामिल होने के लिए संजय राउत…BJP नेता नितेश राणे का दावा कपड़े और गहने उतारो, दोगुने हो जाएंगे; तांत्रिक ने महिला का अश्लील वीडियो बनाया और कर दी ठगी

खंडवा में व्यस्ततम चौराहा पर दिनदहाड़े वारदात, नकली पुलिस, बीमा एजेंट बनकर लूटी बाइक

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में खुद को पहले पुलिसकर्मी फिर बीमा कंपनी का एजेंट बताकर लूट का मामला सामने आया है। तीन लोगों ने खुद को पहले पुलिस वाला बताकर बाइक चेकिंग के नाम पर एक ग्रामीण की बाइक रोकी और उसे थाने ले जाने के नाम पर उसकी बाइक लेकर फरार हो गये। अब असली पुलिस नकली पुलिस को पकड़ने के लिए मशक्कत कर रही है। तीन बदमाशों ने नकली पुलिस बनकर एक बाइक सवार को रोका। चालानी कार्रवाई की बात करते हुए गाड़ी के कागजात मांगे। फिर कागजात में कमी की बात करते हुए गाड़ी जब्त करने की बात कही। गाड़ी को थाने ले जाने के बहाने एक बदमाश ने बाइक अपने हाथ में ली। फिर युवक को पीछे बैठा लिया।

रास्ते में युवक को उसने धक्का देकर बाइक से फेंका और गाड़ी लेकर भाग निकला। उसके दो अन्य साथी दूसरी बाइक से फरार हो गए। शिकायत दर्ज कर मोघट थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। ये वारदात दिनदहाड़े शहर के मानसिंग मिल के पास हुई है। पुलिस के अनुसार रुस्तमपुर निवासी संतोष राठौर बाइक लेकर शहर आए थे। मानसिंह मिल के पास पहुंचे ही थे कि बाइक सवार तीन लोगों ने उन्हें रोका। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि चैकिंग अभियान चल रहा है। गाड़ी के कागजात बताओ।

 राठौर ने कागजात बताए तो वह आनाकानी करने लगे। पुलिस की तरह रौब झाड़ते हुए उन्होंने कहा कि कागजात में कुछ कमी है। गाड़ी थाने लेकर चलो। कहारवाड़ी तक वे आए उसके बाद धक्का देकर गाड़ी से नीचे फेंक दिया। फिर उसकी बाइक लेकर बदमाश भाग निकले। पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिए मानसिंग मिल से लेकर कहारवाड़ी तक दुकान व रोड़ पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है उससे पूछताछ की जा रही है।

2 राज्यों में चुनाव, बजट से ‘वोट दांव’… दिल्ली में ‘नहले पर दहला’, बिहार में बहार     |     दिल्ली में चुनाव के बीच कांग्रेस ने बनाया ‘EAGLE’ ग्रुप, वोटिंग से जुड़ी गड़बड़ियों की करेगा जांच     |     इजराइली सेना के कब्जे से लड़ने चले लेबनानी नागरिक, फिर शुरू किया रिटर्न मार्च     |     3000 फीट ऊपर लगाया मलखंभ, फिर दिखाए करतब… इस खास मंदिर में पहुंची इंडियाज गॉट टैलेंट के विनर्स     |     जम्मू-कश्मीर में सेना का जवान लापता, छुट्टी से ड्यूटी पर लौट रहा था     |     जम्मू कश्मीर के राजौरी में रहस्यमयी मौतों से दहशत, AIIMS दिल्ली की टीम पहुंची राजौरी, मरीजों से की बात     |     ‘महाकुंभ से ‘सपा’ को पीड़ा हो रही…’, मिल्कीपुर रैली में CM योगी बोले- उन्हें गाजी और पाजी प्यारे हैं     |     दहेज मांगा तो तोड़ दी जाएगी शादी, बिहार के इस गांव में चल रही अनोखी परंपरा     |     महाराष्ट्र: कांग्रेस में शामिल होने के लिए संजय राउत…BJP नेता नितेश राणे का दावा     |     कपड़े और गहने उतारो, दोगुने हो जाएंगे; तांत्रिक ने महिला का अश्लील वीडियो बनाया और कर दी ठगी     |