ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
देश

गोवा के मंत्री बोले- रेप-मर्डर के दोषियों को सरेआम देनी चाहिए फांसी

पणजी: गोवा के मंत्री माइकल लोबो ने शनिवार को मांग की कि महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने और समाज में एक मजबूत संदेश भेजने के लिए बलात्कार और हत्या के मामलों में दोषी साबित हुए लोगों को सरेआम फांसी देनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से ऐसे अपराधियों की सार्वजनिक फांसी देने के लिए कानून में संशोधन लाने का भी आग्रह किया।

लोबो ने हैदराबाद के पशु चिकित्सक से बलात्कार और हत्या मामले के सभी चार आरोपी शुक्रवार अल सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के एक दिन बाद यह मांग की। गोवा के पत्तन मंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बलात्कार और हत्या के दोषियों के लिए सार्वजनिक फांसी की सजा के प्रावधान करने के उद्देश्य से संसद में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) में आवश्यक संशोधन करना चाहिए।

लोबो ने कहा कि ऐसे मामलों के मुकदमों को त्वरित अदालत में चलाकर पीड़ित को चार महीनों में न्याय दिलाने का कानून में संशोधन करना चाहिेए। मंत्री ने कहा, तेलंगाना की घटना कोई सामान्य अपराध नहीं है। यह किसी इंसान की कल्पना से परे किया जाने वाला अपराध है। ऐसे अपराधियों के लिए हमारे समाज में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। ऐसे अपराधियों को सरेआम फांसी दे देनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button