ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
मध्यप्रदेश

बैतूल में हुई दक्षिण भारतीय फिल्म कल्लू कंपाउंड 1995 की शूटिंग स्थानीय प्रतिभाओं को मिला मौका को मिला मौका

बैतूल। तेलुगु सहित पांच भाषाओं में बन रही फिल्म कल्लू कंपाउंड 1995 की शूटिंग बैतूल में पूरी हो चुकी है। यह बैतूल में शूट होने वाली पहली दक्षिण भारतीय फिल्म है। फिल्म का लगभग 70 फीसदी हिस्सा बैतूल जिले की ही अलग-अलग स्थानों पर शूट हुआ है।

फिल्म के डायरेक्टर प्रवीण जेट्टी के अनुसार महज दो करोड़ के बजट में बनी फिल्म कल्लू कंपाउंड 1995 का 65 फीसदी हिस्सा बैतूल में शूट होना था, लेकिन बाद में बढ़कर 70 फीसदी कर दिया। प्रवीण जेट्टी के अनुसार फिल्म हिंदी सहित दक्षिण की चार भाषाओं तेलुगु, मलयालम, कन्नड, और तमिल में एक साथ रिलीज होगी।

बैतूल में फिल्म की शूटिंग का कार्य पूरा करने के बाद पूरी टीम ने एक कार्यक्रम में सहयोगियों का धन्यवाद किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला प्रमुख रूप से मौजूद थे।

प्रशासन से मिला भरपूर सहयोग

फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर एबीआरपी रेड्डी ने बताया कि फिल्म यूनिट पहली बार बैतूल आई और फिल्म शूटिंग के दौरान यहां स्थानीय प्रशासन से लेकर लोगों तक का भरपूर सहयोग और प्यार मिला है, जिससे पूरी यूनिट उत्साहित है।

स्थानीय प्रतिभाओं को भी मिला मौका

उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग बैतूल जिले के बैतूल बाजार, रानीपुर पुलिस म्यूजियम, खेडला किला, सिहारी और भयावाड़ी में हुई है। फिल्म में बैतूल जिले की कुछ स्थानीय प्रतिभाओं को भी मौका दिया है। जिले के कई कलाकारों ने फिल्म में छोटे लेकिन अहम रोल अदा किए हैं। बैतूल जिले के सुंदर लोकेशन ने फिल्म में जान फूंक दी है।

बैतूल में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ला ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के साथ ही बैतूल जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस फिल्म की सफल शूटिंग के साथ मध्यप्रदेश के अन्य जिलों में भी फिल्म इंडस्ट्री के आने के रास्ते खुल गए हैं।

हैदराबाद में होगा फिल्म का अगला शेड्यूल

फिल्म के को-प्रोड्यूसर रविन्द्र ने बताया कि हैदराबाद में फिल्म का अगला शेड्यूल 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। फिल्म इसी वर्ष अक्टूबर में देशभर में रिलीज होगी।

फिल्म के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर डॉ एबी आरपी रेड्डी, निर्देशक प्रवीण जेट्टी, को-प्रोड्यूसर रविन्द्र सहित पूरी यूनिट ने बैतूल में फिल्म शूटिंग पूरी होने पर सांसद दुर्गादास उइके, जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला सहित बैतूल बाजार निवासी अनूप वर्मा और लक्ष्मीनारायण पवार सहित सभी का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button