ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
खेल

Aus vs NZ: पर्थ टेस्ट में 2 दिन में दो धुरंधर हुए चोटिल, मैदान छोड़कर लौटे

नई दिल्ली। पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच में दो दिन के खेल में दो धुरंधर गेंदबाज चोटिल होकर मैच से बाहर हो गए। दूसरे दिन न्यूजीलैंड को झटका लगा तो मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज चोटिल होकर मैच से बाहर हो गए।

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ पकड़ मजबूत कर ली है। पहली पारी में मार्नस लाबुशाने की शतकीय पारी के दमपर टीम ने 416 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद मिशेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड की पूरी टीम को पहली पारी में 166 रन पर ढेर कर दिया।

दो दिन में दो गेंदबाज हुए चोटिल

पर्थ टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन चोटिल हो गए थे। दूसरे दिन वह गेंदबाजी करने नहीं उतर पाए। पहले दिन महज 11 ओवर गेंदबाजी करने वाले फर्ग्यूसन को चोट से बाद मैदान छोड़ना पड़ा था। फर्ग्यूसन के दाएं काफ की मांसपेशियों में खिंचाव की परेशानी हुआ है। शुक्रवार को गेंदबाज की चोट पर बताया गया कि वह आगे मैच में नहीं खेल पाएंगे।

मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को भी एक झटका लगा। तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। हेजलवुड को पर्थ में खेले जा रहे इस पिंक बॉल टेस्ट में हेमस्ट्रिंग की समस्या हुई। हेजलवुड ने मैच के दूसरे दिन महज 8 ही गेंद फेंकी थी।

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड पर बनाई 250 रन की बढ़त 

पहली पारी में 416 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 166 रन पर ऑलआउट कर पहली पारी के आधार पर 250 रन की बढ़त हासिल की। तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 92 रन देकर 5 अहम विकेट हासिल किए। नाथन लियोन ने 2 जबकि हेजलवुड और पैट कमिंस ने एक-एक विकेट चटकाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button