ब्रेकिंग
Ujjain Gaya Kotha Tirth: उज्जैन के गयाकोठा तीर्थ का बदलेगा स्वरूप; विकास कार्यों के लिए मिले 6.7 करो... Madhya Pradesh News: ट्रांसफर नियमों का उल्लंघन? एमएसएमई और पीडब्ल्यूडी में वरिष्ठता को लेकर बढ़ा विव... Gwalior JAH Hospital News: जया आरोग्य अस्पताल में पार्किंग के नाम पर खुली लूट; खुद अस्पताल के डॉक्टर... Gwalior Coaching Fire Safety: ग्वालियर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा राम भरोसे; केवल 3 के पास फायर... MP UCC Draft: मध्य प्रदेश में 10 दिन में तैयार होगा समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट; जानें आदिवासियों ... Gwalior News: डीएलएड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी का खुलासा; चाचा दे रहा था भतीजे की जगह परीक्षा, प... Terror Module Exposed: भोपाल एटीएस की बड़ी कार्रवाई; 'लोन वुल्फ' मॉड्यूल तैयार करने वाले सरगना की रिम... Mephedrone Drugs Network: भोपाल में ड्रग्स बनाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़; हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी ... Seoni Jumbo Sitaphal GI Tag: सिवनी के सीताफल को मिला GI टैग; अब दुनिया भर में बिखेरेगा अपने स्वाद का... Madhya Pradesh Crime: टमाटर बेचने वाले से बहस पड़ गई भारी, लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुसकर की मार...
मध्यप्रदेश

छात्रा को दोस्ती तोड़ने पर धमकाया पिता को फोटो भेजे पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

रतलाम। पुणे में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ एक युवक द्वारा इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती करने तथा युवती द्वारा दोस्ती तोड़ने पर उसे धमकाने का मामला सामने आया है। स्टेशन रोड पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपित 21 वर्षीय इमरान अब्बासी पुत्र शकील अब्बासी निवासी मोचीपुरा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार करीब 20 वर्षीय युवती ने शिकायत की थी कि वह पुणे में रहकर पढ़ाई करती है। करीब दो वर्ष पहले इंटरनेट मीडिया पर चैटिंग के दौरान आरोपित इमरान से उसकी दोस्ती हुई थी। उनके बीच बातचीत होती रहती थी तथा इमरान उससे मिलता था।

मुलाकात के दौरान इमरान ने उसके साथ फोटो भी लिए थे। बाद में इमरान उसे पुणे से पढ़ाई छोड़कर आने के लिए धमकाने लगा। युवती ने उससे दूरी बना ली तो वह धमकाने लगा कि वह उसके साथ के फोटो वायरल कर देंगा। उसने उसके पिता को भी उसके साथ के फोटो इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भेजे। इमरान ने एक फर्जी आईडी बनाकर भी उसे धमकाया।

युवक का मोबाइल फोन जब्त

स्टेशन रोड पुलिस थाने पर आरोपित इमरान अब्बासी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। फोन की भी जांच की जाएगी।

Related Articles

Back to top button