ब्रेकिंग
लुधियाना में 15 वर्षीय नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म: जागीरपुर के मकान में दिया वारदात को अंजाम, पॉ... फतेहाबाद के झलनिया में होली की पुरानी रंजिश में 40 वर्षीय महेंद्र की निर्मम हत्या बारिश से बेहाल गुरुग्राम: जलभराव के स्थायी समाधान के लिए MCG और IIT गांधीनगर की बैठक, 4 प्रमुख इलाको... हरियाणा मानसून सत्र में तीखी नोकझोंक के आसार: फ्रंट फुट पर रहेंगे अनिल विज, दीपेंद्र हुड्डा के बयान ... सोनीपत में 10वीं के छात्र की संदिग्ध मौत: झूले से लटका मिला शव, शिक्षिका की पिटाई के बाद 4 दिन से था... हरियाणा के 14,300 सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर: 2,800 विकास कार्यों के लिए ₹130 करोड़ जारी, बना म... जंतर-मंतर पर पैलेट गन के छर्रे से गई छात्र साहिल की आंख की रोशनी: खाकी पहनने का सपना टूटा, राहुल गां... हरियाणा में ₹35 किलो मिलेगा प्याज: आसमान छूती कीमतों के बीच नैफेड नासिक से मंगा रहा प्याज की बड़ी खे... पानीपत के बाबरपुर में युवक से मारपीट के बाद बड़ा फैसला: बिना आधार कार्ड प्रवासी मजदूरों को नहीं मिले... कुलदीप शर्मा ने BJP में जाने की अटकलों को किया खारिज; कांग्रेस के भीतर उपेक्षा और HKRN पर साधा निशान...
देश

तिफरा स्कूल में बाल कैबिनेट का गठन स्कूल में अनुशासन बनाएंगे बच्चे

बिलासपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिफरा में बाल कैबिनेट का गठन करने निर्वाचन की प्रक्रिया अपनाई गई और बच्चों को नामांकन, प्रचार, चुनाव, मतदान,मतगणना सहित चुनाव की गोपनीयता संबंधित विभिन्न बातों की जानकारी दी गई।

संस्था की प्राचार्य मृदुला त्रिपाठी ने बच्चों को निर्वाचन में भाग लेने के लिए बधाई दी। बाल कैबिनेट प्रभारी जय कौशिक ने बच्चों को युवा संसद के गठन के उद्देश्य को बताया और मिलने वाली जिम्मेदारी और अधिकार के लिए शुभकामनाएं दी । युवा संसद के गठन के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में रवि दुबे सर ने मतदान दल , मतगणना दल का गठन किया और न चुनाव संपन्न कराया। सभी बच्चों की सहभागिता रही और बच्चों चुनाव को लेकर काफी उत्साहित दिखे और सभी ने अपना अनुभव भी बताया कि इस प्रक्रिया में भाग लेकर बहुत अच्छा लगा । चुनाव में प्रधान मंत्री के लिए प्रेमदास मानिकपुरी, उप प्रधानमंत्री दुर्गेश साहू, छात्रा प्रतिनिधी सिमरन कश्यप, सचिव समीर सूर्यवंशी, सह सचिव गौरव सूर्यवंशी चुनाव में विजयी रहे। शिक्षा मंत्री आंचल , वित्त मंत्री दीपिका लोनिया, कानून मंत्री श्वेता यादव, स्वास्थ्य मंत्री तुलेश्वरी,खेल मंत्री जलेश्वर साहू, महिमा लोधी,एनएसएस नितेश चंद्रा, स्काउट में अविनाश निर्मलकर ,गाइड में आरती साहू,एसएमडीसी प्रभारी आयुश तिवारी बनाये

इस अवसर पर सुमन शुक्ला,रीता सिंह, दुर्गेश नंदिनी सिंह, रजनीगंधा बेहार, सवितात्रिवेदी ,सुमन राय, बबिता सिंह,सरिता सांडिल्य, रंजना जायसवाल, इंदु शर्मा, अरुणा नर्मदा,नितिलिका शर्मा,ज्योति सूर्या, रामकुमार सोनी, कृष्ण कुमार तिवारी,सरस्वती उपाध्याय, विनोद अहिरवार, हिमांशु पुनवा, कृष्ण कुमार कश्यप, द्वारिका राजपूत सभी उपस्थित रहे और शाला परिवार की ओर से सभी बाल कैबिनेट के सदस्यों को शुभकामनाएं दी गई।

Related Articles

Back to top button