ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
मध्यप्रदेश

गंगा जमना स्कूल हिजाब मामले में फरार आरोपितों की संपत्ति होगी कुर्क

दमोह। हिजाब मामले में फरार चल रहे दमोह के गंगा जमना स्कूल प्रबंधन के फरार सदस्यों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई अब पुलिस के द्वारा शुरू की जा रही है। नवागत एसपी सुनील तिवारी ने फरार चल रहे आरोपितों की संपत्ति कुर्क करने के संबंध में धारा 82, 83 के तहत जारी किया गया है। एएसपी संदीप मिश्रा ने इस मामले में बताया कि अब आरोपितों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

मामला गर्माने के बाद से फरार

उल्लेखनीय है कि हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाने, मतांतरण कराने और बच्चों को जबरन नमाज पढ़ाने के मामले में गंगा जमुना स्कूल चर्चाओं में आया था और पूरे प्रदेश में यह मामला गर्माया हुआ था। स्कूल प्रबंधन के सदस्यों पर मामला दर्ज किया गया था, लेकिन वह लोग फरार हो गए और पुलिस की दबिश में भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई इसके बाद अब संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है।

यह हो चुकी है कार्रवाई

छात्राओं को हिजाब पहनाने के मामले में यह स्कूल चर्चाओं में आया था उसके बाद हिंदूवादी संगठन के सदस्यों के द्वारा ज्ञापन दिए गए। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने भी जांच की बात कही और मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के निर्देश पर जांच शुरू की गई, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन के 11 सदस्यों पर मामला दर्ज किया गया था। वहीं जिला प्रशासन और जीएसटी की टीम के द्वारा भी गंगा जमना फर्म पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई थी और तीन प्रतिष्ठान सील किए गए थे। साथ ही स्कूल का अवैध निर्माण भी गिराया गया था। इस मामले में तीन आरोपित वर्तमान में जेल में है एवं प्रबंधन के सभी सदस्य फरार चल रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई।

इन धारा के तहत नोटिस जारी

एएसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि एसपी सुनील तिवारी के द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों की संपर्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की गई है। उनके द्वारा धारा 82, 83 के तहत नोटिस जारी करते हुए दमोह कोतवाली टीआई को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button