ब्रेकिंग
Naghah Loh Dor Tradition: हाईवे के किनारे बिना कैमरे और कैशियर के बिकता है सामान, क्यूआर कोड से होता... Himachal Horticulture News: मौसम की मार से बागवान परेशान, बाजार में पहुंचे सिर्फ 1.15 करोड़ सेब के ब... Patna MLC Election News: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा, अनुज सिंह... UP News Today: बिजनौर के अमीखानपुर में 26 बीघा कृषि भूमि हथकंडे का मामला, एसपी केके बिश्नोई ने दी जा... Mumbai Manori Beach Accident: फंसे हुए विदेशी जहाज में गैस कटर से चोरी के दौरान चार की मौत, सनसनी Voter List Revision Maharashtra: बीएलओ के लिए नए नियम जारी, व्हाट्सऐप और घर-घर जाकर दस्तावेज स्वीकार... Amravati Road Accident News: शेगांव से दुर्गा मूर्ति लेकर वर्धा जा रही पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, व... Ramanujnagar Police Station: आरोपी दामाद भजन सिंह गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद में की थी खौफनाक वारदात Gandhi Jayanti Special: रायपुर के शुक्ला भवन और जैतूसाव मठ में रुके थे महात्मा गांधी, अस्पृश्यता निव... SECR GM Tarun Prakash Visit: चांपा और नैला रेलवे स्टेशन पर सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग, म...
देश

महाराष्ट्र अघाड़ी सरकार में अजित डिप्टी CM बनेंगे या नहीं, सवाल पर शरद पवार ने साधा मौन

मुंबईः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने इस सवाल पर अभी तक मौन धारे हुए हैं कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और उनके भतीजे अजित पवार महाराष्ट्र में अघाड़ी सरकार में उपमुख्यमंत्री बनेंगे या नहीं। शरद पवार से जब मीडिया ने पूछा कि क्या अजित पवार डिप्टी सीएम बनेंगे तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। दरअसल शिवसेना नेता संजय राउत ने कुछ दिन पूर्व कहा था कि जब महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार होगा तब अजित के डिप्टी सीएम बनने पर विचार किया जाएगा।

मीडिया ने राउत के इसी बयान के आदार पर पवार से सवाल किया था। पवार ने राउत के बयान पर कहा कि मैंने पढ़ा है जो उन्होंने कहा लेकिन मैं पार्टी का अध्यक्ष हूं, इसलिए मुझे पता है कि विस्तार में कौन शपथ लेगा।

वहीं यह पूचे जाने पर क्या कैबिनेट विस्तार में सामान्य से अधिक समय लग रहा है, इस पवार ने न में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हम एक गठबंधन सरकार चला रहे हैं और हमने प्रभारों का पहले ही आवंटन कर दिया है। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अजित पवार ने भाजपा को समर्थन दिया था। इस पर भाजपा में उनको डिप्टी सीएम का पद दिया गया था लेकिन अचानक उन्होंने अपना पासा पलट लिया और वापिस एनसीपी में चले गए। हालांकि अघाड़ी सरकार में कोई खास जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button