Breaking
AAP से गठबंधन-बाहरियों को टिकट… अरविंदर सिंह लवली ने क्यों छोड़ा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद? मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खा... फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला

कोरोना के किस वेरिएंट का शिकार हुए CM सहित अन्य नेता, स्वास्थ्य विभाग अभी तक नहीं कर पाया खुलासा

पटनाः बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई नेता पॉजिटिव पाए गए। लेकिन वह सब किस वेरिएंट का शिकार हुए, स्वास्थ्य विभाग अभी तक यह भी पता नहीं कर पाया। विभाग के लिए इससे शर्मनाक बात और क्या हो सकती है कि अभी तक मुख्यमंत्री की ही जिनोम सिक्वेंसिंग नहीं हुई है।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 जनवरी 2022 की शाम को ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव हाने की जानकारी दी थी। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणू देवी सहित कई वीआईपी लोग कोरोना संक्रमित हो गए। इसके बाद सभी संक्रमित नेताओं ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया। लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभी तक इस बात का खुलासा नहीं कर पाया है कि सभी नेता ओमिक्रॉन या डेल्टा वेरिएंट में से किस वैरिएंट से संक्रमित हुए।

हालांकि ICMR की नई गाइडलाइन के मुताबिक, नीतीश कुमार को कोरोना नेगेटिव माना जा सकता है, क्योंकि होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमितों को अगर अंतिम के 3 दिनों तक लगातार बुखार नहीं आया, वह 7 दिन में खुद को निगेटिव मान सकते हैं। उधर, जिनोम सिक्वेंसिंग को लेकर स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह काम WHO कराता है। साथ ही जिनोम सिक्वेंसिंग उन्हीं लोगों का कराया जाएगा, जिनका CT स्कोर 25 से अधिक होगा।

AAP से गठबंधन-बाहरियों को टिकट… अरविंदर सिंह लवली ने क्यों छोड़ा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद?     |     मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका     |     भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव     |     बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में     |     दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय     |     खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला     |     दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खासियत     |     फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें