ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
मध्यप्रदेश

प्रैक्टिस मैच छोड़कर अनुष्का के पास पहुंचे विराट, गुडन्यूज हुई कंफर्म?

इंदौर। बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान पिछले काफी दिनों से खबरों में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि कपल जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का और विराट जल्द ही अपने सेकंड बेबी के आने की अनाउंसमेंट कर सकते हैं। वहीं, अब प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच बताया जा रहा है कि क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले के लिए गुवाहाटी पहुंचे थे, लेकिन किसी इमरजेंसी के कारण अचानक उन्हें मुंबई लौटना पड़ा। विराट के अचानक मुंबई आने से अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबरों ने और भी जोर पकड़ लिया है।

अनुष्का के लिए लौटे विराट

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि विराट कोहली को इमरजेंसी में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से मिलने के लिए गुवाहाटी से मुंबई लौटना पड़ा है। इसी कारण अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबरों को हवा मिली है। हालांकि, विराट के ऐसे अचानक वापस लौटने की क्या वजह थी, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। एशिया कप के बाद अब सभी को ICC ODI Cricket World Cup के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि 12 साल के बाद इंडिया में वर्ल्ड कप खेला जाएगा। 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है।

जल्द ही करेंगे प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट

तिरुवनंतपुरम में मंगलवार को इंडिया और नीदरलैंड के बीच मैच होगा। वहीं, अनुष्का शर्मा और विराट की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने इटली में एक प्राइवेट वेडिंग की थी। इस शादी में उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। साल 2021 में कपल ने अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया था। हालांकि, अभी तक अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी की झलक फैंस को नहीं दिखाई है। अब फैंस को अनुष्का और विराट की सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button